तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश आईबीएन7 और आउटलुक के डायमंड्स स्टेट्स

IBN7_Logo.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
आईबीएन7 डायमंड्स स्टेट्स अवार्ड में तमिलनाड़ु और हिमाचल प्रदेश को डायमंड स्टेट अवार्ड के लिए चुना गया है। इस अवसर पर आईबीएन18 नेटवर्क के प्रमुख संपादक राजदीप सरदेसाई ने कहा, “ यह सम्मान भारतीय राज्यों के सामाजिक विकास में उत्कृष्टता का जश्न है। वे भारत में अच्छे शासन के लिए सही मायने में डायमंड स्टैंडर्ड का प्रतिनिधित्व करते हैं। विजेताओं की घोषणा कल रात दिल्ली के ताज पैलेस में की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी उपस्थित थे।
डायमंड्स स्टेट्स अवार्ड में तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश को शीर्ष सम्मान दिया गया साथ ही केरल, गोवा और गुजरात भी बड़े विजेताओं में शामिल किये गया। इस अवार्ड समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित हुये जिन्हें सभी 9 श्रेणियों में सराहा गया। यह समारोह एक ऐसी अनोखी पहल है जिसमें राज्यों के असाधारण प्रयासों और बदलाव लाने की कोशिश में उनके द्ढ़ संकल्प को पहचान दी जाती है।
वहीं आईबीएन7 के प्रबंध संपादक आशुतोष का कहना था  हम इन राज्यों को उनके सराहनीय कार्यो के लिए बधाई देते हैं उनकी सराहनीय उपलब्धि ने न सिर्फ भारतीय सपनों को दर्शाती है, बल्कि इसने देश के मानव एवं सामाजिक मापदंडों में सुधार के मिशन को भी मजबूत किया है।
             आईबीएन7 डायमंड स्टेट्स अवार्ड्स 2011 के विजेता

श्रेणी
श्रेष्ठ बड़े राज्य
श्रेष्ठ छोटे राज्य
नागरिक सुरक्षा
तमिलनाडु
सिक्किम
कोर इन्फ्रास्ट्रक्चर
गुजरात
दिल्ली
शिक्षा
केरल
हिमाचल प्रदेश
रोजगार
आंध्र प्रदेश
मिजोरम
पर्यावरण
उपलब्ध नहीं
जम्मू-कश्मीर
स्वास्थ्य
केरल
गोवा
पावर्टी रिडक्शन
छत्तीसगढ़
हिमाचल प्रदेश
वाटर एंड सैनिटेशन
तमिलनाडु
त्रिपुरा
महिला सशक्तिकरण
तमिलनाडु
नगालैंड

 नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं।  आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None