पत्रकारिता जीवन भर का शौक : राजदीप सरदेसाई
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
आईबीएन18 नेटवर्क ग्रुप के एडिटर इन चीफ और एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट राजदीप सरदेसाई को हाल ऑफ फेम फॉर कन्टिन्यूइंग कॉन्ट्रीब्यूशन टु इंडस्ट्री ( प्रोफेशनल) सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंन खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगता है जब एक दो साल के काम की बजाय कुछ दशकों के काम के लिए सम्मानित किया जाता है। मेरा हमेशा से यहीं सोचना था कि पत्रकारिता जीवन भर का शौक है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैंने इस इंडस्ट्री में तब कदम रखा जब यह इंडस्ट्री शुरुआती दौर में थी। मुझे 22 साल तक अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे आशा है कि आने वाले समय में एक्सचेंज4मीडिया इंडियन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड नैतिक मानकों और पत्रकारिता की चुनौतियों पर खरा उतरेगा। साथ ही मैं एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप का इस महान कार्य के लिए इसकी प्रशंसा करता हूं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


