आई नेक्स्ट मना रहा है तीन शहरों में अपनी पहली वर्षगांठ

i-next.gif

शिशिर शुक्ला

समाचार4मीडिया.कॉम
जागरण प्रकाशन लिमिटेड का टैबलॉयड आई नेक्स्ट, बरेली, जमशेदपुर और गोरखपुर में अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा हैं। इस मौके पर इन तीनों शहरों में एक हफ्ते तक एनिवर्सरी स्पेशल इश्यूज भी निकाले जा रहे हैं। इन स्पेशल इश्यूज में इन शहरों में आई नेक्स्ट के अब तक के सफर को दिखाया जा रहा है। साथ ही कई प्रतियोगितायें भी पाठकों के लिए शुरू की गयी हैं। जिसमें पाठक रोज पुरस्कार भी पा रहे हैं।
बरेली में 29 मार्च को आई नेक्स्ट की वर्षगांठ मनाई गयी जिसमें शहर के तमाम बुद्धिजीवियों सहित हर वर्ग के लोगों ने बरेली के मुख्य चौहाहे पर मानव श्रंखलाए बनाई। आई नेक्स्ट बरेली प्रबंधन ने हॉकरों को सुबह सुबह की मिठाई और उपहार बांटे।
 
समाचार4मीडिया से बात करते हुये प्रोजेक्ट हेड आलोक सांवल ने बताया कि हमने बरेली में कल आईनेक्स्ट की वर्षगांठ मनाई है। सुबह हॉकरों के बीच मिठाई और गिफ्ट का वितरण किया गया, उसके बाद शहर के प्रतिष्ठित लोगों के बीच केक बांटा गया।
 
एक सवाल के जवाब में आईनेक्स के प्रोजेक्ट हेड आलोक सांवाल ने बताया कि हम पाठकों की प्रतिक्रियाओं से पूरी तरह संतुष्ट हैं। हमने जब जमशेदपुर में भास्कर की लॉचिंग हो रही थी तब सोचा था कि इसका असर आईनेक्स्ट पर भी पड़ेगा, लेकिन ऐसा नही हुआ आईनेक्स्ट को यहां 20% से 25% की बढ़त हासिल हुई। इसी प्रकार बरेली में आईनेक्स्ट की लांचिग से पहले हिन्दुस्तान यहां आ चुका था इसका भी कोई असर हम पर नही पड़ा, हमने अपने कंटेट के जरिये यहां भी बेहतरीन जगह बनाई।
 
आईआरएस(क्यू4) के लेटेस्ट राउंड में आई नेक्स्ट को देश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला कॉम्पैक्ट साइज डेली करार दिया गया है इसकी टोटल रीडरशिप 22.93 लाख है। इस समय आई नेक्स्ट देश के 4 राज्यों, यूपी, उत्तरांचल, बिहार और झारखंड के 12 शहरों से प्रिंट और सर्कुलेट हो रहा है।
 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None