हिन्दुस्तान पहुंच रहा है गोरखपुर

shashi shekhar.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम
हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड जल्द ही गोरखपुर एडिशन लांच करने जा रहा है। समाचार4मीडिया से बात करते करते हुये हिंदुस्तान के संपादक शशि शेखर ने बताया कि मैंने पहले भी कहा है कि हिंदुस्तान हिंदी पट्टी में छा जाने की तैयारी में हैं और गोरखपुर एडिशन की लॉन्चिंग इसी तैयारी का हिस्सा है।
 
इस संस्करण से फिलहाल 18 पेज का अखबार निकलाने की तैयारी है। इससे पहले हमने बरेली एडिशन लांच किया था, जिसकी अच्छी प्रतिक्रिया पाठको से मिली है।
 
गौरतलब है कि अभी लखनऊ एडिशन से प्रकाशित हिंदुस्तान गोरखपुर पहुंच रहा हैं। प्रबंधन के द्वारा लॉन्चिग संबधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो सितम्बर के पहले सप्ताह में गोरखपुर एडिशन लांच हो जाएगा। वर्तमान समय में हिन्दुस्तान के 4 एडिशन और 113 सब एडिशन दिल्ली, बिहार, झारखण्ड और छत्तीसगढ में हैं। गोरखपुर एडिशन लांच करके हिन्दुस्तान पूर्वाचल के मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। उधर गोरखपुर के स्थानीय संपादक नार्गेद्र का कहना है कि अखबार की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इस पूरी तैयारी को मूर्त रूप देने के लिए संपादकीय टीम भी गठित की जा चुकी है।    
 
 नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
3
Average: 3
Your rating: None