देहरादून हिंदुस्तान के नये संपादक गिरीश गुरनानी बने, कई संस्थानों में फेरबदल

HIndustan-new.gif

 समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

हाल ही में अमर उजाला, हिमाचल के प्रभारी संपादक पद से इस्‍तीफा देने वाले गिरीश गुरनानी ने हिंदुस्‍तान ज्‍वाइन कर लिया है। हिंदुस्तान में गिरीश गुरनानी को देहरादून एडिशन की संपादकीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वो संपादक की भूमिका निभायेंगे। वहीं देहरादून के संपादक दिनेश पाठक को हिंदुस्‍तान, कानपुर का संपादक बनाकर भेज दिया गया है। कानपुर में संपादक की भूमिका निभा रहे विश्‍वेशर कुमार को भागलपुर भेजा जा रहा है। भागलपुर में विनोद बंधु के बाद से संपादक का पद खाली था जिसके बाद रामेंद्र सिन्‍हा को संपादकीय प्रभारी बनाया गया था। रामेंद्र सिन्‍हा को अब भागलपुर से पटना बुला लिया गया है।
 
वहीं सहारा में बतौर रिपोर्टर कार्यरत अनिल पटेल ने अपनी नई पारी की शुरुआत हिंदी दैनिक हरिभूमि के साथ शुरू की है। इन्होंने साल 2006 में पंजाब केसरी ज्वाइन किया था उसके बाद वो सहारा के साथ जुड गये थे।
 
आई नेस्‍क्‍ट, बनारस से इस्‍तीफा देने वाले सिटी इंचार्ज राजनाथ तिवारी ने अपनी नई पारी जनसंदेश टाइम्‍स से शुरू कर दी है. उन्‍हें यहां चीफ सब एडिटर बनाया गया है। जनमुख से अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत करने वाले राजनाथ तिवारी पिछले तीस सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। इन्होंने जागरण, अमर उजाला तथा हिंदुस्‍तान में काम किया है।
 
वहीं ज़ी ग्रुप के छत्तीसगढ़ आधारित रीजनल न्यूज चैनल ज़ी24 घंटे छत्तीसगढ़ से तीन एंकर सन्नी, भानू और किरण सिंह ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से सन्‍नी, भानू को एंकर हंट के जरिए चुना गया था. किरण सिंह ईटीवी से इस्‍तीफा देकर जी24 से जुड़ी थीं. तीनों लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
0
No votes yet
Your rating: None