हिंदी पत्रिकाओं में ‘प्रतियोगिता दर्पण’ टॉप, ‘सरस सलिल’ नंबर दो पर

pratiyogita-darpan.gif

 समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

 इंडियन रीडरशिप सर्वे 2011 की तीसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार हिंदी पत्रिकाओं की रीडरशिप में कमी देखी गई है। हिंदी टॉप टेन पत्रिकाओं में दो पत्रिकाओं को छोड़कर आठ पत्रिकाओं ने अपने पाठक गंवाए हैं। एक नंबर पर काबिज ‘प्रतियोगिता दर्पण’ करीब 1 लाख 29 हजार पाठक खोये हैं। इसकी पाठक संख्या अब घटकर 20 लाख 25 हजार हो गई है। दूसरे पायदान पर मौजूद पाक्षिक ‘सरस सलिल’ की पाठक संख्या 20 लाख 39 हजार से घटकर 19 लाख 41 हजार रह गई है। वहीं, तीसरे नंबर पर मासिक पत्रिका ‘मेरी सहेली’ रही जिसने अपनी पाठक संख्या में ग्रोथ दिखाई है। इसकी पाठक संख्या 11 लाख 74 हजार से बढ़कर 12 लाख 9 हजार हो गई है। मासिक ‘क्रिकेट सम्राट’ पत्रिका की रीडरशिप 12 लाख 13 हजार से घटकर 11 लाख 59 हजार रह गई है। पांचवें स्थान पर साप्ताहिक ‘इंडिया टुडे’ रही। जिसकी पाठक संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसकी पाठक संख्या  11 लाख 44 हजार से घटकर 11 लाख 16 हजार हो गई है।
 
 पाक्षिक ‘गृहशोभा’ 9 लाख 90 हजार पाठकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। वहीं सांतवें स्थान पर मासिक ‘गृहलक्ष्मी’ (9 लाख 83 हजार), आठवें स्थान पर पाक्षिक, ‘चंपक’ (9 लाख 59 हजार), नौंवे स्थान पर ‘वनिता’ (7 लाख 77 हजार) और दसवें स्थान पर ‘निरोगधाम’ (7 लाख 73 हजार) मौजूद है।
 
 नवीनतम आंकडों के अनुसार हिंदी पत्रिकाओं की पाठक संख्या में भी कमी देखी गई है। हिंदी टॉप टेन पत्रिकाओं में ‘वनिता’, ‘मेरी सहेली’ और ‘निरोगधाम’ ने अपने साथ नये पाठक जोड़ने में कामयाबी हासिल की है लेकिन बाकी टॉप टेन में शामिल सातों पत्रिकाओं की रीडरशिप में कमी आई है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

0
No votes yet
Your rating: None