हिमाचल प्रदेश में पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल को बढ़त

punja-kesri.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
इंडियन रीडरशिप सर्वे(आईआरएस) की दूसरी तिमाही के नतीजों में एवरेज इश्यू रीडरशिप (एआईआर) के मामले में टॉप फाइव हिंदी न्यूज पेपरों में दिव्य हिमाचल और पंजाब केसरी के पाठकों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि अन्य अखबारों को अपनी पाठक संख्या में कमी का सामना करना पड़ा है।
 
नंबर वन पर पंजाब केसरी है जिसकी पाठक संख्या 36 हजार बढ़कर 4लाख 6हजार हो गई है। पहली तिमाही में इसकी पाठक संख्या 3लाख 70 हजार थी।
 
अमर उजाला 3 लाख 71 हजार पाठकों के साथ नंबर दो पर काबिज है लेकिन उसे दूसरी तिमाही में 30 हजार पाठक गंवाने पड़े हैं। पहली तिमाही में उसकी पाठक संख्या करीब 4लाख थी।
 
तीसरे नंबर पर दिव्य हिमाचल है जिसकी पाठक संख्या 1लाख 67 हजार है। पहली तिमाही के मुकाबले इसने 66 हजार पाठकों को जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। पहली तिमाही में इसकी पाठक संख्या 1लाख 33 हजार थी। टॉप फाइव अखबारों में पंजाब केसरी के बाद दिव्य हिमाचल दूसरा ऐसा अखबार है जिसने दूसरी तिमाही में बढ़ोतरी दर्ज की है।
 
दैनिक भास्कर 61 हजार पाठकों के साथ चौथे नंबर पर रहा लेकिन उसे 22 हजार पाठक गंवाने पड़े हैं। पहली तिमाही में उसकी पाठक संख्या 83 हजार थी।
 
दैनिक जागरण पांचवें नंबर पर कायम है लेकिन उसे भी दूसरी तिमाही के दौरान अपनी पाठक संख्या में कमी का समना करना पड़ा है। पहली तिमाही में इसकी पाठक संख्या 49 हजार थी जो दूसरी तिमाही में 7 हजार कम होकर 42 हजार रह गई है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None