हरिभूमि का भोपाल एडिशन जुलाई में, अगला पड़ाव ग्वालियर
आरिफ खान मंसूरी
समचार4मीडिया.कॉम
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक हरिभूमि मध्यप्रदेश में अपने विस्तार की योजना बना रहा है। ग्रुप अपना भोपाल एडिशन जुलाई में शुरू करने जा रहा है। एमपी में अखबार का यह दूसरा एडिशन है। इससे पहले जबलुपर एडिशन साल 2008 में शुरू किया गया था। भोपाल एडिशन के लिए तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इसके लिए टीम का गठन की प्रक्रिया भी चल रही है। इस बारे मे ग्रुप के मैनेजिंग एडिटर डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने बताया कि हम लोग इसे जुलाई में लॉन्च कर देंगे। और इसी साल हम लोग दो और एडिशन मध्यप्रदेश में ग्वालियर और छत्तीसगढ़ में रायगढ़ एडिशन शुरू करेंगे।
भोपाल एडिशन के लिए प्रबंधन ने अपने साथ प्रिंट इंडस्ट्री के अनुभवी दिग्गज विश्वपाल सिंह बिधूड़ी को जोड़ा है। जिन्हें इस एडिशन की लॉन्चिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। इन्हें यहां पर डिप्टी जनरल मैनेजर बनाया गया है।
भोपाल एडिशन की शुरुआत जबलपुर एडिशन से मिल रही अच्छी प्रतिक्रियाओं की देखते हुए की जा रही है। अभी जबलपुर एडिशन की करीब अस्सी हजार कॉपियां प्रकाशित की जा रही हैं। और भोपाल एडिशन की शुरुआत करीब एक लाख कॉपियों के साथ की जायेगी।
हरिभूमि अखबार के कुल 14.37 लाख पाठक हैं। और यह अखबार हाल ही में आई इंडियन रीडरशिप सर्व की सूचि में दसवें नंबर पर मौजूद है।
अभी इसके हरियाणा में रोहतक, राजधानी में नई दिल्ली, एमपी में जबलपुर और छत्तीसगढ़ में रायपुर और बिलासपुर एडिशन प्रकाशित हो रहे हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


