हमारा महानगर पुणे में कल होगा लांच, लखनऊ की तैयारी

समाचार4मीडिया.कॉम

हमारा महानगर मुंबई  और दिल्ली के बाद अब पुणे में भी अपना एडिशन लाने जा रहा है। समाचार पत्र का पुणे एडिशन अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर यानी कल लॉन्च किया जाएगा। प्रबंधन ने पुणे में नए एडिशन लाने का फैसला हमारा महानगर के दिल्ली और मुबंई एडिशन की सफलता को देखते हुए किया है। प्रबंधन को पूरा भरोसा है कि पुणे में भी समाचार पत्र सफलता के नए आयामों को छुएगा।
 
समाचार4मीडिया से बात करते हुये दिल्ली के स्थानीय संपादक सुधांशु शेखर झा ने बताया कि हमारा महानगर का पुणे संस्करण वहां के हिन्दी भाषी पाठकों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया जाएगा। 12 पेज का यह अखबार मुंबई में छपेगा, जिसमें 2 पेज पुणे के होंगे। इसका मूल्य 3 रूपया निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में हमारा महानगर प्रबंधन अखबार को नासिक और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी लांच करने की तैयारी में है।
 
हमारा महानगर अखबार के दिल्ली संस्करण का मूल्य घटाने के विषय में पूछने पर उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच बनाने के लिए अखबार का मूल्य 3 रूपये से घटाकर 2 रुपया कर दिया है। महानगर मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई में अखबार लांच करने के बाद दिल्ली में पिछले साल दो अक्टूबर को लांच किया था।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None