नक्षत्र न्यूज से एडिटर-इन-चीफ गुंजन सिंहा का इस्तीफा, कई संस्थानों में फेरबदल
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
हिंदी बेल्ट में अपने विस्तार करने की तैयारी में नक्षत्र न्यूज के एडिटर-इन-चीफ गुंजन सिन्हा ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की माने तो गुंजन सिन्हा दोबारा से न्यूज11 के साथ जुड़ने जा रहे हैं। इससे पहले भी वे न्यूज 11 में चैनल हेड की भूमिका निभा चुके हैं। न्यूज11 में हरिनारायण सिंह के चैनल हेड के पद से इस्तीफा देने के बाद खाली पड़ा हुआ है। जिनके स्थान पर गुंजन सिन्हा की नियुक्ति की जा रही है। नक्षत्र न्यूज से पहले वे आर्यन टीवी के हेड रह चुके हैं। ये मौर्या टीवी में भी प्रोग्रामिंग और न्यूज डायरेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं। इन्होंने ईटीवी सहित कई मीडिया घरानों के साथ वरिष्ठ पदों पर काम किया है।
वहीं हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी को हिंदी न्यूज चैनल नक्षत्र का क्षेत्रीय प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने चंडीगढ़ में कार्यभार संभाल लिया। श्री राठी हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में चैनल विस्तार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाएंगे। चंडीगढ़ मुख्यालय से ही वे इन राज्यों में चैनल को प्रसारित करने के लिए काम करेंगे। यह चैनल आगामी 15 फरवरी से ऑन एयर हो जाएगा। फिलहाल यह चैनल उडिय़ा में सफलतापूर्वक चल रहा है।
इसी के साथ अमर उजाला फर्रुखाबाद अमर उजाला से तीन लोगों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। जिनमें स्टाफ रिपोर्टर मोहसिन पासा, कौशिक द्विवेदी तथा नीरज द्विवेदी शामिल हैं।
वहीं इंडिया न्यूज से सुनील कुमार साव ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत थे. वे अपनी नई पारी यूपी न्यूज के साथ सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में शुरू की है.
हिंदुस्तान, बनारस से जितेंद्र श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. जितेंद्र ने अपनी नई पारी बनारस में ही जनसंदेश टाइम्स के साथ शुरू की है.
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


