‘राज्यसभा’ चैनल के बाद ‘ग्रामसभा’ चैनल लॉन्च करने की तैयारी
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘राज्यसभा’ चैनल के बाद सरकार अब ‘ग्रामसभा’ चैनल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस चैनल का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है और सैद्धांतिक रुप से इसकी सहमति भी मिल गई है। ‘ग्रामसभा’ चैनल केवल क्षेत्रीय भाषाओं में होगा। इस चैनल की शुरुआत हिंदी भाषा से की जाएगी, फिर अन्य भाषाओं में। यह एक ऐसा चैनल होगा जिसका प्रसारण एक समय में पूरे देश में होगा। इस चैनल की योजना, देश के सभी 640 जिलों की 70 फीसदी ग्रामीण जनता को कवर करने की है।
सरकार द्वारा यह कदम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सरकारी क्षेत्र का प्रवेश और ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को अपने साथ जोड़ने के लिए उठाया गया है। वर्तमान में निजी क्षेत्र में खबरिया और मनोरंजन चैनलों ने इस समय दर्शकों के बीच काफी अच्छा स्थान बना रखा है। ‘ग्रामसभा’ चैनल में सिर्फ गांवों से जुड़ी खबरों और योजनाओं को ही वरीयता दी जाएगी। इसके संवाददाता और कैमरामैन का चयन विकास खंड स्तर पर होगा। इस चैनल में पंचायती काम-काज और खबरों से जुड़ी खबरें दिखायी जायेंगी।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


