गोल्डन माइक अवार्ड आज रात
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
आज रात गोल्डन माइक अवार्ड में उन लोगों को नवाजा जाएगा जो देश में रेडियो एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में क्रिएशन, प्लानिंग और ब्रॉडकास्टिंग में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। यह एक्सचेंज4मीडिया द्वारा रेडियों इंडस्ट्री को समर्पित दूसरा गोल्डन माइक अवार्ड है। इसमें रेडियो इंडस्ट्री से जुडे, एडवर्टाइजिंग एजेंसी, मीडिया एजेंसी, क्लाइंट, रेडियो स्टेशन, प्रोडक्शन हाउस और भी लोग जो इस इंडस्ट्री के विकास में सहायक रहे हैं, उन्हें अवार्ड दिया जाएगा।
अवार्ड में दो नई केटेगरी डिजाइनर ट्राफी और लिवली अपीरियंस को बढाया जा रहा है। इस बार ज्यूरी की अध्यक्षता लिंटास मीडिया के सीईओ लिन-डी-सूजा ने की थी। इनके अलावा फ्यूचर मीडिया ग्रुप के सीईओ संदीप तरकक्ष, वीसा, इंडिया एंड साउथ एशिया के मार्केटिंग डायरेक्टर शुभ्रान्शु सिंह, लियो बर्नेट के ईसीडी नितेश तिवारी, देन्तसू मॉरकॉम के नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर, टाइटस युप्यूटर, बीबीएच इंडिया के मैनेजिंग पार्टनर राज कैम्बल, यूरो आरएससीजी के मैनेजिंग पार्टनर और सीईओ सतबीर सिंह, द हॉगकॉग एंड संघाई बैंकिंग कार्पोरेशन लिमिटेड इंडिया के मार्केटिंग-हेड श्रीकांत श्रीनिवासमाधवन, मेडीकॉम के एमडी देवराज त्रिपाठी, स्टारकॉम मीडिया के सीईओ मलिकअर्जुनदास सीआर, ओग्लिविया एंड मंथर के ईसीडी सुमंतों चटोप्धायाय और अमीन लखानी जैसे विज्ञापनदाता और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स शामिल हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


