जीएन ग्रुप’ का ‘जीएनएन न्यूज़’ और ‘जीएनएन भक्ति’ लॉन्च

gnn-news-logo.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

‘जीएन ग्रुप’ ने दो चैनलों के साथ प्रसारण के क्षेत्र में कदम रखा है। ‘जीएनएन न्यूज़’ केवल खबरों पर फोकस करेगा, इस चैनल का खास ज़ोर ग्रामीण दर्शकों के लिए विशिष्ट सामग्री प्रस्तुत करने पर रहेगा, जो कि देश में अपने किस्म का पहला प्रयास है।‘
 
 ‘जीएनएन भक्ति’ चैनल आध्यात्मिक सामग्री की भारी कमी को पूरा करने का काम करेगा। रियल एस्टेट, हेल्थकेयर, शिक्षा, वित्त व डेयरी के क्षेत्र में सक्रिय कारोबारी समूह, ‘जीएन ग्रुप’ ने रविवार को मीडिया व संचार के क्षेत्र में रणनीतिक प्रवेश की घोषणा की है। समूह ने ‘जीएनएन न्यूज़’ और ‘जीएनएन भक्ति नामक दो चैनलों के लॉन्च किये। समूह ने इस क्षेत्र में अपनी सहायक कंपनी, ‘जीएन इंफोमीडिया प्रा. लि. के जरिए बाजार में कदम रखा है। कंपनी के ये चैनल छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली एनसीआर के लिए तैयार किए गए हैं। जहां अपार संभावनाएं मौजूद हैं किंतु चैनलों ने वैसी पैठ नहीं बनाई है जितनी कि होनी चाहिए। ‘जीएनएन’ के दोनों चैनल समाचार और आध्यात्मिक दोनों ही क्षेत्रों में गंभीर व क्वालिटी सामग्री की जरूरत को पूरी करेंगे।
 
लॉन्च के अवसर पर मुख्य अतिथि, लोकसभा के डिप्टी स्पीकर, करिया मुंडा ने कहा, “आधुनिक समय में मीडिया ने हमारे लोकतंत्र को और भी जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण रोल निभाया है और मुझे पूरा यकीन है कि ‘जीएनएन’ के ये दो चैनल गुणवत्ता युक्त सामग्री पर ध्यान केन्द्रित करेंगे और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।’’
 
 इस मौके पर मीडिया, मनोरंजन, खेल, थिएटर और बॉलीवुड की जानी- मानी हस्तियां भी उपस्थित थीं।
 
वहीं इस अवसर पर, माननीय केन्द्रीय पर्यटन मंत्री, सुबोध कांत सहाय ने कहा, “इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अभी बहुत दूर तक जाना है और इसलिए जरूरत है सच्चाई दिखाने की। किसी भी कहानी के दोनों पहलू को दिखाने की बेहद आवश्यकता है ताकि लोगों को वास्तविकता मालूम हो। ऐसा देखने में आ रहा है कि आज कल चैनल सच्चाई दिखाने में घबरा रहे हैं। लेकिन वक्त की जरूरत है कि इस मानसिकता से बाहर निकला जाए। हर चैनल को आर्थिक तौर पर व्यावहारिक रहना पड़ता है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि सच्चाई दिखाई जाने से बचा जाए।’’
 
दूसरी तरफ जीएन ग्रुप के चेयरमैन, एस.एस. रंधावा ने कहा, “बीते वर्षों में हमने निरंतर प्रगति के सिद्धांत का अनुकरण किया है और सफलतापूर्वक विविध क्षेत्रों में कारोबार फैलाया है। मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में हमारा प्रवेश आगे की ओर एक रणनीतिक कदम है। हमारा मानना है कि समाचार और आध्यात्म दोनों क्षेत्रों में क्वालिटी सामग्री प्रस्तुत करने के बहुत से अवसर मौजूद हैं और हमारा एकमात्र ध्यान इसी पर रहेगा की हम अपने दर्शकों के लिए गुणवत्ता युक्त कार्यक्रम पेश करें। हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने दर्शकों की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे।’’
 
“जीएनएन न्यूज़” चैनल एक खास, आकर्षक व ताजातरीन फॉरमेट में समाचार, खेल, फिल्म, संगीत, ड्रामा और कॉमेडी आदि पर फोकस करेगा, जिसका लक्ष्य होगा काल्पनिक व अकाल्पनिक मनोरंजन के लिए वन-स्टॉप-शॉप बनना। न्यूज़ चैनल में ग्रामीण दर्शकों के लिए विशेष टाइम स्लॉट रहेंगे जिनमें कृषि विकास, मौसम परिवर्तन, प्रौद्योगिकी तथा लोक मनोरंजन से संबंधित सामग्री प्रस्तुत की जाएगी।
 
रंधावा के अनुसार, “एक ऐसे समय में जब चैनलों की सामग्री केवल शहरी दर्शकों तक सीमित होती जा रही है, हमारा फोकस ग्रामीण दर्शकों पर रहेगा और यह सोच बहुत बड़ा बदलाव लाएगी।”
 
रंधावा ने आगे बताया, “जीएनएन भक्ति चैनल आध्यात्मिक व धार्मिक उपदेशों पर फोकस करेगा जिसमें मंदिर, गुरुद्वारे तथा आध्यात्मिक व धार्मिक रुचियों के अन्य स्थलों, आध्यात्मिक व धार्मिक पर्यटन, लाइव दर्शन, भजन, योग आदि के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया जाएगा। दोनों टीवी चैनलों को मुख्यतः हिंदी भाषाई क्षेत्रों के 25 साल से अधिक आयु वर्ग के दर्शकों के लिए तैयार किया गया है।”
 
शुरुआत में ये चैनल दिल्ली व एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ व पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कवर करेंगे। बाद में चरणबद्ध तरीके से ये चैनल देश के अन्य क्षेत्रों में विस्तार करेंगे। ‘जीएन इंफोमीडिया प्रा. लि.’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राघवेश अस्थाना ने कहा, “हमारा फोकस सिर्फ खबरों पर रहेगा न की ड्रामे पर। ड्रामा व मनोरंजन के लिए हमारे पास अलग से तयशुदा स्लॉट होंगे। हम खबरों को नाटकीयता से पेश नहीं करेंगे या नाटकीयता को समाचार की तरह प्रस्तुत नहीं करेंगे। हमारा यह भी विचार है कि ग्रामीण दर्शकों के लिए क्वालिटी कार्यक्रमों की बेहद आवश्यकता है और हमारी सक्षम संपादकीय टीम इस काम को सुनिश्चित करने के लिए परिश्रम पूर्वक काम करेगी।’’
 
 ‘प्राइसवाटरहाउसकूपर्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, टेलीविज़न उद्योग सन् 2009 से 2014 के बीच औसतन 13 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा। भारत में डायरेक्ट-टू-होम बाजार में 2010 के अंत तक 23.1 मीलियन सक्रिय ग्राहक थे यानी कि भारत के 16 प्रतिशत घरों में टेलीविज़न की पहुंच है। प्रतिद्वंदिता और कोलाहल के बीच इस बढ़त को कायम रखने के लिए यह जरूरी है कि टीवी चैनल अपने लक्षित दर्शकों को ध्यान में रखते हुए आला दर्जे की सामग्री पर ध्यान केन्द्रित करें तभी वे अपने-अपने क्षेत्रों जैसे समाचार, इंफोटेनमेंट, संगीत, किड्स व कार्टून, धार्मिक व आध्यात्मिक, खेल, फिल्म आदि में अग्रणी रह सकेंगे।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

3
Average: 3
Your rating: None