न्यूज एक्सप्रेस के क्रिएटिव हेड बने गिरीश जुनेजा, नवीन की भी नई पारी
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
वरिष्ठ पत्रकार गिरीश जुनेजा जल्द ही लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल न्यूज एक्सप्रेस के साथ बतौर क्रिएटिव हेड अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। गिरीश जुनेजा कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कुछ दिनों के लिए लाइव इंडिया में क्रिएटिव हेड के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं।
समाचार4मीडिया से बात करते हुए गिरीश जुनेजा ने बताया कि उन्होंने अभी न्यूज एक्सप्रेस ज्वाइन नहीं किया है, लेकिन जल्द ही इस संस्थान के साथ जुड़ने जा रहा हूं। न्यूज एक्सप्रेस प्रबंधन ने भी इसकी पुष्टि की।
गिरीश जनसंदेश न्यूज चैनल की लॉन्चिंग टीम में शामिल थे और वहां पर एग्जीक्यूटिव एडिटर के तौर पर जुड़े हुए थे। जनसंदेश के बाद गिरीश कैम न्यूज चैनल लेकर आ रहे थे, लेकिन कुछ कारणों से यह योजना अधर में लटक गई थी। उसके बाद वो लाइव इंडिया के साथ जुड़ गये। गिरीश जुनेजा सीएनईबी की लॉन्चिंग टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। इंडिया टीवी, आईबीएन7, ज़ी न्यूज और विनोद दुआ की परख टीम में भी गिरीश जुनेजा काम कर चुके हैं।
न्यूज एक्सप्रेस के साथ नवीन जायसवाल भी अपनी नई पारी शुरू करने वाले हैं। 25 साल से पत्रकारिता में कार्यरत नवीन जयसवाल अपनी नई पारी न्यूज एक्सप्रेस के साथ बतौर राजस्थान स्टेट हेड शुरू कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वो एक मार्च से वहां ज्वाइन करेंगे। इन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, ईटीवी राजस्थान के साथ भी काम किया है। अभी ये बीटीवी के साथ तीन साल से जुड़े हुए थे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

