सोनी नंबर दो पर बरकरार, स्टार पहले पायदान पर काबिज

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

जनरन इंटरटेंनमेंट चैनल में टैम सर्वेक्षण के अनुसार सोनी चैनल ने इस हफ्ते भी नंबर दो के स्थान पर अपना कब्जा जमा रखा है, लेकिन टीवी रेटिंग में वह तीन अंक खोकर 35वें हफ्ते 2011 में 242 अंक प्राप्त कर चुका है। सोनी की स्थित लगातार 8.30 पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’की बजह से सुधर रही है। 
  
जबकि कर्लस ने इस हफ्ते टीवी रेटिंग में अपने चार अंक गवा दिए हैं, 35वें हफ्ते 2011 में उसके पास कुल 228 अंक हैं। स्टार प्लस ने अपना प्रभुत्व बरकरार रखते हुए टीवी रेटिंग में 35 हफ्ते में, 299 से एक अंक ज्यादा 300 अंक प्राप्त करके नंबर एक पोजीशन पर बना हुआ है।
 
जबकि दूसरी ओर जी टीवी पर नजर डाले तो उसने टीवी रेटिंग में 35वें हफ्ते में 14 अंक खोकर 194 अंक प्राप्त किए है यह अंक पिछले हफ्ते 180 थे।
सब टीवी और सहार चैनलों ने अपनी स्थिति को इस हफ्ते मजबूत किया है सब और सहारा की टीवी रेटिंग क्रमश: 128 और 31 अंक है। इमैजिन ने अपना एक अंक खोकर टीवी रेटिंग में 75 अंक प्राप्त किए हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None