सब्सक्रिप्शन आमदनी का दूसरा स्रोत बन सकता है : जी कृष्णन
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
टीवी टुडे के सीईओ जी कृष्णन ने एक्सचेंज4मीडिया के न्यूज नेक्सट समारोह में टीवी न्यूज इंडस्ट्री के बारे में बताया कि अगर इंडियन न्यूज इंडस्ट्री अपने पैरों पर खड़ा होने की ताकत हासिल कर ले तो उसे विज्ञापनदाताओं पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं रह जाएगी। मुझे सब्सक्रिप्शन के रूप में आमदनी का दूसरा स्रोत दिखाई दे रहा है।
पहले जहां पूरी तरह यानी 100 फीसदी विज्ञापनदाताओं पर निर्भर थे अब यह कम होकर 86 फीसदी हो गई है। बाकी हिस्सा सब्सक्रिप्शन से आ रहा है। एक बार अगर न्यूज चैनलों को रेवेन्यू का अन्य विकल्प मिल गया तो इससे विज्ञापनदाताओं से बेहतर एड रेट लेने में मदद मिलेगी। न्यूज चैनलों की स्थिरता के प्रश्न पर कृष्णन ने कहा कि बात केवल स्थिरता को बनाये रखने तक की नही है बल्कि इसे तेजी से बढ़ाने की भी है।
हालांकि कृष्णन का मानना है कि इंडस्ट्री में जो भी परिर्वतन हो रहें वे बेहतरी के लिए हो रहे हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस दिशा में कुछ कोशिश की है, ट्राई(टेलिकॉम रेगूलेटरी ऑफ इंडिया) भी अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रहा है। बदलाव धीरे धीरे ही सही लेकिन लगातार हो रहा है। मार्केट में चैनलों की संख्या बढ़ रही है लेकिन अंतत: सुधार होगा।
उन्होने कहा कि हालांकि मार्केट में कुछ गंभीर खिलाड़ी भी हैं लेकिन कुछ लापरवाह खिलाड़ी भी जिनका उद्देश्य केवल पैसा बनाना है। यह बेहद जरुरी है कि सब्सक्रिप्शन की रेट तय हो लेकिन यह सरकार के बजाय मार्केट द्रारा तय किया जाना चाहिए। जब चैनलों को यह लगेगा कि उनका टारगेट केवल दर्शक है एडवरटाइजर नहीं तो अपने आप कंटेंट में सुधार हो जाएगा।
नोट:समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


