एफ एम रेडियो पर एफडीआई की तेज धुन चाहता है ट्राई

radio[1].jpg.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

टेलीकॉम नियामक संस्था ट्राई ने एफएम रेडियो स्टेशन की सीमा को मौजूदा 20 फीसदी से बढाकर 26 फीसदी करने की सिफारिश की है। यह सिफारिश करने के साथ उसने स्थानीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय केबल ऑपरेटरों के बीच नया मॉडल भी सामने रखा है। ट्राई ने स्थानीय केबल ऑपरेटर में एफडीआई के लिए मौजूदा 49 फीसदी की जगह 26 फीसदी सीमा का प्रस्ताव किया और अन्य केबल ऑपरेटरों के लिए 74 फीसदी की सीमा की सिफारिश की। ट्राई ने सरकार से टीवी न्यूज और अन्य कंरेंट अफेयर्स चैनल की अपलिंकिंग में 26 फीसदी की एफडीआई सीमा बनाए रखने को कहा।
 
ये प्रस्ताव साल 2008 में सामने आई ट्राई की पिछली सिफारिशों से अलग है, जिसमें एफएम रेडियो रेडियो और चैनलों की अपलिंकिंग में एफडीआई सीमा बढाकर 49 फीसदी करने की बात कही गई थी। उन सिफारिशों में सभी केबल ऑपरेशन में 74 फीसदी की एफडीआई सीमा तय की गई थी और कहा गया था कि अगर एफडीआई ऑटोमेटिक रूट के जरिए आए तो यह सीमा 49 फीसदी होनी चाहिए। ट्राई नें राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर की केबल टीवी कंपनियों, मल्टी सिस्टम ऑपरेटरों (एमएसओ), डायरेक्ट टू होम सर्विसेज और मोबाइल टीवी के लिए एफडीआई की सेक्टरवार सीमा बढाकर 74 फीसदी करने का अपना पिछला विचार ज्यों का त्यों रखा है। अगर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ताजा प्रस्ताव मंजूर करता है, तो इससे डीटीएच कंपनियों को मदद मिलेगी और एमएसओ के बीच एकीकरण बढेगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None