दिल्ली में फीवर104 एफएम ने मनाई चौथी वर्षगांठ

fever-104.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
फीवर104 एफएम दिल्ली वालों का पिछले चार सालों से मनोरंजन कर रही है। अपने चौथे वर्षगांठ के अवसर पर फीवर104 एफएम रोमांचक संगीत का प्रसारण ‘फीवर गा मा पा’ के नाम से कर रही है। ‘फीवर गा मा पा’ प्रोग्राम के तहत अपने चौथे वर्षगांठ के अवसर पर श्रोताओं के लिए रोमांचक और संवाद स्थापित करने वाला ‘ऑन एयर’ और ‘ऑन ग्राउंड’ कार्यक्रम करेगा।
 
फीवर104 एफएम ने एक फन इंटरएक्टिव गेम रेडियो टाइम मशीन नाम से श्रोताओं के लिए एक इंटरएक्टिव प्रोग्राम की शुरुआत की है जिसमें समय के साथ-साथ संगीत के एक युग से दूसरे युग का शानदार सफर प्ले किया जायेगा। फेस्टिव सीजन के महत्व को देखते हुए फीवर 104 एफएम ने कार्ड गेम पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम ‘तीनपत्ती’ नाम से शुरू किया है। जहां तीन गाने आगे-पीछे बजेंगे और श्रोता उन्हें एक क्रम में स्थापित करेंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
 
फीवर104 एफएम दिल्ली के श्रोताओं के लिए एक फीवर नाइट संगीत का भी आयोजन करेगा। इस विशेष कार्यक्रम के लिए फीवर104 एफएम ने गुड़गांव के एटीट्यूड एलाइव के साथ समझौता किया है। फीवर104 एफएम अगले सत्र के लिए ‘फीवर ऑफ द रिकॉर्ड’ कार्यक्रम की शुरुआत करेगा जहां युवा और आकांक्षी बैंड को स्थापित कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।
एक और अभिनव प्रयोग के तहत फीवर104 एफएम ने ‘फीवर वीकेंड म्यूजिक गैरेज’ कार्यक्रम की शुरुआत की है जहां श्रोता महान संगीत रिकॉर्ड को उचित कीमत देकर खरीद सकते हैं। फीवर104 एफएम ने इसके लिए कुछ चुनिंदा म्यूजिक वर्ल्ड आउटलेट से समझौता किया है जहां क्लासिक और समकालीन संगीत रिकॉर्ड रियायती दरों पर श्रोताओं के लिए उपलब्ध कराया जायेगा।
 
फीवर104 एफएम के बिजनेस प्रमुख, एस कीर्तिवासन ने कहा, “वर्ष 2006 में जबसे हमने फीवर104 एफएम को लॉन्च किया था तबसे यह एक लंबा और शानदार सफर रहा है। हमने रेडियो श्रोताओं को बेहतर संगीत और अभिनव कंटेंट देने के इरादे से फीवर104 एफएम की शुरूआत की थी और मैं खुश हूं कि श्रोताओं ने हमारे प्रयासों को सराहा है और परिणाम सभी के सामने है। ए आर रहमान के संगीत शो से लेकर, अभी हाल ही में शुरू किया गया ‘फीवर रेडियो रामायण’ इसका गवाह है। हम अपने श्रोताओं के लिए हमेशा अभिनव प्रोग्राम लाते रहते हैं। हम श्रोताओं के लिए आज पहली पसंद हैं और हम वादा करते हैं कि अपने श्रोताओं के लिए फीवर104 एफएम अभिनव प्रोग्राम लाता रहेगा।”
 
 नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
0
No votes yet
Your rating: None