फेसबुक के बाद गूगल, याहू सहित नौ वेबसाइटों पर पाकिस्तान में बैन
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
पाकिस्तान की एक अदालत ने गूगल और हॉटमेल सहित नौ प्रमुख वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह बैन कथित ईश निंदा वाली सामग्री प्रकाशित करने के लिए लगाया गया है। जबकि इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि इन वेबसाइटों को ब्लॉक करने का उन्हें कोई आदेश नहीं मिला है।
ईश निंदा वाली सामग्री के प्रकाशन और उसे बढ़ावा देने पर लाहौर उच्च न्यायालय की बहावलपुर पीठ ने मंगलवार को पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण को गूगल, याहू, एमएसएन, हॉटमेल, यूट्यूब, बिंग और अमेजन समेत नौ वेबसाइटों को फौरन ब्लॉक करने का आदेश दिया।
मोहम्मद सिद्दकी नामक व्यक्ति ने अदालत में याचिक दायर करके दावा किया है कि ये वेबसाइटें कुरान के बारे में तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मजहर इकबाल सिद्धू ने यह आदेश दिया है।
अदालत ने पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण के अध्यक्ष को संबंधित सामग्री के साथ 28 जून को अदालत में हाजिर होने के लिए कहा है।
इससे पहले भी पाकिस्तान में फेसबुक पर कथित रूप से पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाने की प्रतियोगिता के बाद विवाद शुरू हो गया था। जिसका जमकर विरोध किया गया। जिसके बाद फेसबुक पर बेन लगा दिया गया था।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


