फेसबुक फसाद पाकिस्तान से मुंबई पहुंचा

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

फेसबुक के फसाद ने पाकिस्तान से मुंबई का रुख कर लिया है। फेसबुक पर कथित रूप से पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाने की प्रतियोगिता के बाद विवाद शुरू हुआ है। जिस पर मुस्लिम संगठनों ने गहरी आपत्ति जताई है। इस विरोध के तहत कल मुंबई के भिन्डी बाजार स्थित मिनारा मस्जिद, भायखला की हिंदुस्तानी मस्जिद में कई मुस्लिम संगठन ने एकत्र हो विरोध जताया।
 
फेसबुक पर कार्टून बनाने की प्रतियोगिता का विरोध करते हुये मौलाना अब्दुल जब्बार कादरी ने कहा कि इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं जो विश्वभर के करोडों मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None