बढ़ रही है एशिया में फेसबुक की धमक
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
एशिया में फेसबुक के विस्तार के लिए प्रयास जोरों पर है। वर्ष 2010 में इस मशहूर सोशल नेटवर्किंग साइट ने भारत, हांगकांग और सिंगापुर में अपने कई कार्यालय खोले हैं जिसके माध्यम से फेसबुक के नेटवर्क को बढ़ावा मिल सके। हालांकि चीन में इस वेबसाइट पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन हांगकांग में इसकी लोकप्रियता अभी भी कायम है। फेसबुक के देशभर में 60 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं।
फेसबुक के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के उपाध्यक्ष व व्यावसायिक निदेशक ब्लैक चैंडली ने कहा कि हम दुनिया भर में विकास कर रहे हैं और एशियाई क्षेत्र उसका बहुत बड़ा हिस्सा है।
उन्होंने यह भी कहा कि हम हमेशा चाहते हैं कि दुनिया भर के सभी लोग फेसबुक का इस्तेमाल कर सकें। कुछ हिस्सों में वे इसका इस्तेमाल करते हैं, जबकि कुछ हिस्सों अभी इसके और प्रचार की जरूरत है।
फेसबुक प्रबंधन चीन में लगी पाबंदी को हटवाने की कोशिश कर रहा है। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग की दिसंबर में बीजिंग यात्रा के बाद से ही इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। फेसबुक ने यह बताने से इंकार कर दिया कि हांगकांग कार्यालय में कितने लोग कार्यरत हैं और यह किस स्थान पर है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


