भारत में आज से शुरू होगा ‘फेसबुक क्रेडिट’
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट, ‘फेसबुक’ ने आज से एक नया पेंमेंट सिस्टम शुरु किया है जिसका नाम ‘फेसबुक क्रेडिट्स’ रखा गया है। ‘फेसबुक क्रेडिट्स’ के जरिए, उपयोगकर्ताओं को गेम्स खेलने और अन्य एप्लीकेशन इस्तेमाल करने की सुविधा मिल सकेगी।
‘फेसबुक यूजर्स’ का समूह गेम्स और एप्लीकेशन में बहुत रूचि रखता है। फार्मविले एक ऐसा फीचर है जिसकी सहायता से यह मुमकिन है। लेकिन ‘फेसबुक’ पर कई गेम्स और एप्लीकेशन को खोलने के लिए क्रेडिट्स की जरूरत होती है। ‘फेसबुक क्रेडिट्स’ एक आभासी मुद्रा है जो दुनिया के कई देशों में फेसबुक यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।
‘फेसबुक कंपनी’ के अधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है कि एक जुलाई से ‘फेसबुक’ भारत में नई भुगतान सेवा, ‘फेसबुक क्रेडिट्स’ शुरू करने जा रहा है। ‘फेसबुक क्रेडिट्स’ की सहायता से ‘सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट’ पर गेम खेलने के लिए जल्द और आसान ढ़ंग से क्रेडिट खरीदे जा सकते हैं। इससे देश भर में, ‘फेसबुक’ का इस्तेमाल करने वाले 2.5 करोड़ लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। ‘फेसबुक क्रेडिट्स’ को क्रेडिट कार्ड के जरिए भी खरीदा जा सकता है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


