दिल्ली एयरपोर्ट के नये टर्मिनल पर एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप की दस्तक
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के तीसरे टर्मिनल पर, डब्ल्यूएच स्मिथ द्वारा संचालित सात आउटलेट्स के लिए सीएनए इंडिया समूह को पत्रिकाओं के लिए एक्सक्लूसिव विक्रेता नियुक्त किया गया है।
एक्सचेंज4मीडिया समूह के द्वारा प्रकाशित- इंपैक्ट, पिच, फ्रेंचाइज प्लस और रियल्टी प्लस को डब्ल्यूएच स्मिथ के आटलेट्स पर प्रदर्शन और बिक्री के लिए चुना गया है। टर्मिनल पर दो और आउटलेट्स मीडिया मार्ट और एक ओडिसी के द्वारा संचालित किया जायेगा।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा का तीसरा टर्मिनल, चौंसठ लाख वर्ग फुट फ्लोर स्पेस, 92 स्वचालिच सीढ़ियां और 78 एयरोब्रीज के साथ यह भारत का सबसे बड़ा और विश्व में आठवां सबसे बड़ा टर्मिनल है। टर्मिनल का शो केस परिसर में उपस्थित बिजनेसमैन के लिए उच्च दृश्यता प्रदान करता है और दिल्ली में आगामी कॉमनवेल्थ खेल को लेकर यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि होने की संभावना है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


