कॉनक्लेव के दूसरे सत्र में ‘इवोल्वड मार्केटर: लेसन्स ऑफ एन अनप्रसिडेनटेड स्लोडाउन’ पर बहस

हरेश कुमार
समाचार4मीडिया.कॉम
एक्सचेंज4मीडिया कानक्लेव के दूसरे सत्र में ‘इवोल्वड मार्केटर: लेसन्स ऑफ एन अनप्रसिडेनटेड स्लेडाउन’  विषय पर चर्चा हुई। एक्सचेंज4मी डिया के ग्रुप एडिटर प्रद्युमन माहेश्वरी ने सत्र की अध्यक्षता की। सत्र में गौरव गुप्ता, डायरेक्टर-मार्केटिंग, जेनरल मोटर्स इंडिया; हिमांशु खन्ना,डायरेक्टर-मार्केटिंग, रिग्ले इंडिया; संतोष कानेकर, डायरेक्टर-मार्केटिंग,डियाजियो इंडिया ने अपने-अपने विचार रखे। मंदी से हम कैसे बाहर आए ? उससे हमने क्या सीखा? गौरव गुप्ता, डायरेक्टर-मार्केटिंग, जेनरल मोटर्स इंडिया ने अपनी बात रखते हुए कहा- पिछले साल  भारत में मंदी का बहुत कम असर हुआ था। हम सब मंदी से जल्द ही बाहर आ गए। भारत में मंदी का असर विश्व के अन्य भागों की अपेक्षा काफी कम रहा। भारत में सरकार ने अपने खर्च में काफी वृद्धि कर दी, जिससे लोंगो की क्रय शक्ति में वृद्धि हो गई। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने अपने खर्च में वृद्धि कर दी अगर आप ग्रामीण क्षेत्रों की ओर देखते हैं तो वहां मंदी का असर कम रहा। शहरों में मंदी का थोड़ा असर हुआ। अन्यथा भारत में अन्य देशों की अपेक्षा मंदी का असर बहुत ही कम रहा। हमने अपने मीडिया एवं अन्य खर्च को बढ़ा दिया। इसका हमारी कंपनी को काफी लाभ मिला। हमारा ब्रांड भारत में 5वें नंबर पर है। हम मंदी से उबरने में कामयाब हुए।
 
हिमांशु खन्ना,डायरेक्टर-मार्केटिंग, रिग्ले इंडिया ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा, “विश्व में एक तरह का भय का वातावरण बन गया था। मैं नहीं मानता हूं कि भारत में मंदी का ज्यादा असर हुआ। लोगों ने अपने बेहतर भविष्य के लिए खर्च में कमी कर दी। मंदी का ज्यादा असर डॉलर पर पड़ा। मेरे विचार से आपको स्मार्ट बनना पड़ेगा। जब आप कंपनी या ब्रांड के लिए काम करते हैं, एक-दूसरे के साथ सहयोग आपको काफी मदद देता है।”
 
गौरव गुप्ता ने चर्चा को रखते हुए कहा, “यह आपके बिजनेस पर निर्भर करता है। आप मीडिया में अधिक से अधिक ईवेंट्स करके अधिक से अधिक अपनी बात को रख सकते हैं। अगर आप वर्ष 2009 को देखते हैं तो आप पायेंगे कि सब कुछ आपके हाथ में है आपने ज्यादा कुछ नहीं खोया है।”
 
हिमांशु खन्ना ने कहा, “अगर आप मार्केट में हैं तो आपको बीच का रास्ता अपनाना पड़ेगा। लोग डिलीवरी को लेकर ज्यादा सतर्क हैं।”
 
प्रद्युम्न माहेश्वरी ने हस्तक्षेप करते हुए पूछा, “क्या आप मीडिया एजेंसीज के कार्यों से खुश हैं?”
 
गौरव गुप्ता, डायरेक्टर-मार्केटिंग, जेनरल मोटर्स इंडिया ने कहा, “मीडिया में यह आम प्रश्न हो गया है। हमारे पास अच्छी मीडिया एजेंसी है। आपको देखना पड़ेगा कि आपके निवेश पर कितना रिटर्न मिल रहा है।”
 
संतोष कानेकर, डायरेक्टर-मार्केटिंग,डियाजियो इंडिया ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा, “हमारे लिए बाजार काफी अच्छा है। मार्केट दो चीजों पर निर्भर करता है। जब बर्ड फ्लू हुआ था तो चिकेन का दाम एकदम से नीचे गिर गया था। डिजिटल माध्यम हमारे लिए एक मौका लेकर आया है।”
 
गौरव गुप्ता ने बात जारी रखते हुए कहा, “डिजिटल माध्यम से हम अपने उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंच सकते हैं और यह हमें मीडिया के अन्य माध्यमों से आसान लगता है।”
 
हिमांशु खन्ना,डायरेक्टर-मार्केटिंग, रिग्ले इंडिया ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा, “जब आप इंटरनेट को एक माध्यम के रुप में देखते हैं, आपको नेट पर समय देना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके माध्यम से हम अपने उपभोक्ताओं के पास अधिक से अधिक पहुंच सकते हैं।”
 
गौरव गुप्ता ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा, “भारत में जेनरल मोटर्स के38% प्रतिशत उपभोक्ता डिजिटल माध्यम से आते हैं।”
 
हिमांशु खन्ना,डायरेक्टर-मार्केटिंग, रिग्ले इंडिया ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा, “हमें इंटरनेट, मोबाइल और सोशल मीडिया को एक साथ लेकर चलना होगा। वर्तमान में सोशल मीडिया हमारे लिए काफी अच्छा कार्य कर रहा है।”
 
सत्र में उपस्थित सभी का मानना था कि डिजिटल मीडिया का भविष्य भारत में उज्ज्वल है और आने वाले समय में सोशल मीडिया मीडिया मार्केटिंग के क्षेत्र में अच्छी भूमिका निभाएगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं
 

 

 

0
No votes yet
Your rating: None