एक्सचेंज4मीडिया रेडियो एडवरटाइजिंग अवार्ड विजेताओं की घोषणा

radio-award.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
एक्सचेंज4मीडिया द्वारा पहली बार आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘रेडियो एडवरटाइजिंग (ईआरएए) अवार्ड’ की घोषणा मुंबई में एक भव्य समारोह में 7 अक्टूबर, 2010 की शाम को की गई। ओए! 104 एफएम ने ‘एक्सचेंज4मीडिया रेडियो एडवरटाइजिंग अवार्ड 2010’ को प्रायोजित किया। ‘बिग बाजार’ और ‘वोडाफोन’ को संयुक्त रूप से ‘रेडियो एडवरटाइजर ऑफ द ईयर’ अवार्ड दिया गया। ‘रेडियो एडवरटाइजिंग एजेंसी ऑफ द ईयर’ अवार्ड ‘लियो बर्नेट’ को मिला। ‘परसेप्ट मीडिया’ को ‘रेडियो मीडिया एजेंसी ऑफ द ईयर’ अवार्ड मिला।
 
अवार्ड 22 श्रेणियों में दिया गया जिसे वृहत रूप से 4 श्रेणियों – ‘मीडिया’, ‘क्रिएटिव’, ‘ब्रॉडकास्टर’ और ‘एक्सलेंस’ में बांट दिया गया था। 17 श्रेणियों में स्वर्ण और रजत पुरस्कार दिए गए, जबकि दो श्रेणियों में किसी को पुरस्कार नहीं मिला। इनके नाम हैं क्रमश: - ‘बेस्ट रेडियो मीडिया इनोवेशन – रिटेल’ और ‘बेस्ट रेडियो क्रिएटिव – टेलीकॉम सर्विसेज’।
 
रेडियो मैंगो को ‘कॉरपोरेट श्रेणी में कैंपेन ऑफ द ईयर’ का स्वर्ण पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार रेडियो मैंगो को ‘मेस केरला’ कैंपेन के लिए मिला, जबकि, रेडियो मिर्ची को ‘पेप्सी’ के कैंपेन के लिए रजत पुरस्कार मिला।
‘कैंपेन ऑफ द ईयर - रिटेल श्रेणी’ में मैक्सस को ‘नोकिया रिटेल सेंटर’ के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला, जबकि परसेप्ट मीडिया को ‘फ्यूचर ग्रुप’ के लिए रजत मिला।
 
‘बेस्ट ब्रांड इंटीग्रेशन ऑन रेडियो – कॉरपोरेट श्रेणी’ में रेडियो मिर्ची को ‘वोडाफोन’ के कैंपेन के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला एवं इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड (जीवनसाथी.कॉम) को रजत मिला।
‘बेस्ट रेडियो मीडिया इनोवेशन कॉरपोरेट श्रेणी’ में रेडियो मिर्ची को पेप्सी के लिए स्वर्ण मिला, जबकि लोडस्टार यूएम को टाटा डोकोमो के लिए रजत मिला।
‘बेस्ट यूनिक यूज ऑफ मल्टीपल स्टेशन श्रेणी’ में स्टार इंडिया लिमिटेड को ‘म्यूजिक का महा मुकाबला’ के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला। इसी श्रेणी में ‘पेप्सी’ के लिए माइंड शेयर को रजत मिला।
 
‘बेस्ट यूज ऑफ रेडियो इन ए मीडिया प्लान - कॉरपोरेट श्रेणी’ में मैक्सस को ‘वोडाफोन’ कैंपेन के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला, जबकि एमईसी (ग्रुप एम) को ‘मीरा हेयर वाश पाउडर’ के लिए रजत पदक मिला।
‘बेस्ट यूज ऑफ रेडियो इन ए मीडिया प्लान – रिटेल श्रेणी’ में मीडिया डायरेक्शन (आरके स्वामी मीडिया ग्रुप) को ‘द रेमंड शॉप’ के लिए स्वर्ण और परसेप्ट मीडिया को ‘बिग बाजार’ के लिए रजत पुरस्कार मिला।
 
‘बेस्ट ऑन ग्राउंड एक्टीवेशन फॉर ए क्लाइंट – कॉरपोरेट श्रेणी’ में ‘नोकिया म्यूजिक स्टोर’ कैंपेन के लिए स्वर्ण एवं माइंडशेयर को ‘आइडिया सेल्यूलर’ के लिए रजत मिला।
‘बेस्ट ऑन ग्राउंड एक्टीवेशन फॉर ए क्लाइंट – रिटेल श्रेणी’ में परसेप्ट मीडिया को ‘बिग बाजार’ कैंपेन के लिए स्वर्ण जबकि माई एफएम को ‘दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलोजी (डीआईएमएटी), रायपुर’ के कैंपेन के लिए रजत मिला।
 
‘बेस्ट रेडियो क्रिएटिव – रिटेल श्रेणी’ में ‘मैकडोनाल्ड’ के कैंपेन के लिए लियो बर्नेट को गोल्ड मिला, जबकि 92.7 बिग एफएम को ‘सुपर फास्ट इंग्लिश बुक’ के लिए रजत पुरस्कार मिला।
‘बेस्ट रेडियो क्रिएटिव – मीडिया (ऑल मीडिया एंड रिलेटेड प्रोडक्टस) श्रेणी’ में रेडियो मैंगो को मेस केरला कैंपेन के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला, जबकि ज़ी इंटरटेनमेंट को ‘लक्स डांस इंडिया डांस’ के लिए रजत मिला।
 
‘बेस्ट रेडियो क्रिएटिव – प्रोडक्ट श्रेणी’ में सेंटर फ्रेश के कैंपेन के लिए ओ एंड एम को स्वर्ण पुरस्कार मिला, जबकि 92.7 बिग एफएम को ‘सेरिडॉन’ के लिए रजत मिला।
 
‘बेस्ट रेडियो क्रिएटिव - सर्विसेज श्रेणी’ के लिए (टेलीकॉम, रिटेल और मीडिया को छोड़कर) लियो बर्नेट को स्वर्ण और रजत दोनों पुरस्कार मिले। स्वर्ण पुरस्कार ‘मैकडोनाल्ड’ कैंपेन के लिए, जबकि रजत पुरस्कार ‘शेरिफ ऑफ मुंबई वीमेन्स हेल्पलाइन 1298’ के लिए मिला।
‘बेस्ट यूज ऑफ क्राफ्ट इन रेडियो श्रेणी’ में रेडियो सिटी को ‘पर्यावरण दिवस’ के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला, जबकि, धमाल24 को ‘धमाल के सितारे’ के लिए रजत पुरस्कार मिला।
 
‘बेस्ट सीएसआर इनीशिएटिव श्रेणी’ में रेडियो मिर्ची ने स्वर्ण और रजत दोनों पुरस्कार अपने नाम किए। स्वर्ण पुरस्कार ‘लिस्टेन टू माई मूवी’ और रजत पुरस्कार, ‘लेंड योर वॉयस’ के लिए प्राप्त किया।
 
‘बेस्ट क्लाइंट स्पांसर्ड ऑन ग्राउंड एक्टीवेशन डन बाय ए रेडियो स्टेशन फॉर सेल्फ कैटेगरी’ में रेडियो मैंगो को ‘नट्टीले थरम 2’ के लिए स्वर्ण पुरस्कार और रेडियो सिटी को ‘देखो विसर्जन आसमान से’ के लिए रजत पुरस्कार मिला।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None