साधना न्यूज में सब सामान्य : प्रभात डबराल
समाचार4मीडिया.कॉम
खबर है कि साधना न्यूज में सब कुछ ठीक नही चल रहा हैं। वहां काम कर रहे कुछ लोगों का मानना है कि उनके साथ अभद्रता की गई, तो कुछ सैलरी न मिलने के कारण चैनल से इस्तीफा दे रहे हैं। इन्हीं सबके चलते साधना न्यूज चैनल के तकरीबन दो दर्जन कर्मचारी चैनल को अलविदा कहने जा रहे हैं। प्रबंधन फिलहाल कर्मचारियों को समझा-बुझाने में लगा है। कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि एचआर हेड कोमल सही जानकारी नहीं देती और उनका व्यवहार चैनल में काम करने वाले लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। इस बाबत दर्जनों कर्मचारी भूख-हड़ताल और धरना देने की योजना बना रहे हैं।
समाचार4मीडिया से बात करते हुये साधना ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रभात डबराल ने कहा कि साधना चैनल एक परिवार की तरह है। सभी कर्मचारी इस परिवार के सदस्य है। और किसी भी परिवार में थोड़ा-बहुत विवाद होना आम बात है। उसी तरह यहां भी हैं। लेकिन अब सब कुछ सामान्य है, जो लोग छोड़कर चले गये थे वे वापस आ रहे हैं। जो भी हुआ वह कर्मचारियों का अंदरूनी मसला था, इसमें प्रबंधन की कोई गलती नहीं है। लेकिन अब सब ठीक हो चला है, प्रबंधन से किसी को कोई समस्या नहीं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
- Category:

