ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स ने लॉन्च किये दो नए चैनल
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स ने अपने चैलनों की फेहरिस्त में दो नए चैनल ईएसपीएन एचडी और स्टार क्रिकेट एचडी शामिल किये हैं। ये इंडिया के पहले 24*7 एचडी स्पोर्टस चैनल होंगे। अब इस ग्रुप के ईएसपीएन, स्टार क्रिकेट, स्टार स्पोर्टस, ईएसपीएन एचडी और स्टार क्रिकेट एचडी सहित पांच चैनल हो गये हैं। ईएसपीएन एचडी और स्टार क्रिकेट एचडी वीडियोकॉन डी2एच और स्टार क्रिकेट एचडी टाटा स्काई पर दिखाई देंगे।
इन चैनलों पर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स गतिविधियों को हाई डेफिनेशन में दर्शकों को परोसा जाएगा। स्टार क्रिकेट एचडी का पहला लाइव प्रोग्राम 21 जुलाई को इंडिया क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा होगा।
प्रबंधन का कहना है कि हमने अपने वादे पर खरा उतरते हुए इन चैनलों को लॉन्च किया है। हमारा वादा है कि हम खेल प्रेमियों को अच्छे प्रोग्राम दिखाएंगे। इसी क्रम में इन एचडी चैनलों को लॉन्च किया गया है। हमें विज्ञापनादाताओं और प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स से काफी अच्छा और पॉजिटिव रेसपॉन्स मिला है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


