तेज ग्रोथ की धुन पर झूमेगी इंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्री
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
देश में मंदी की सबसे अधिक मार झेलने वाली इंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्री अब ग्रोथ की धुन पर झूमने को तैयार है। प्राइसवाटरहाउसकूपर के एक सर्वे के अनुसार इंडियन इंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्री अगले पांच सालों में 12.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़कर 1040.8 बिलियन की हो जाएगी।
वर्ष 2010-2014 के लिए जारी इस सर्वे में इंडियन इंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्री के कुछ महत्वपूर्ण सेगमेंट के बारे में विशेष तौर पर बताया गया है। इस रिपोर्ट में टेलीविजन, प्रिंट और रेडियो सहित मीडिया और इंटरटेनमेंट के 8 क्षेत्रों के बारे में चर्चा है।
इस रिपोर्ट के अनुसार टेलीविजन इंडस्ट्री की ग्रोथ सबसे तेज रहेगी और 12.9 फीसदी की रफ्तार से बढ़कर यह 2014 तक 488 बिलियन की हो जाएगी। ग्रोथ के लिहाज से फिल्म इंडस्ट्री दूसरे नंबर पर रहेगी और 12.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़कर 2014 तक 170.5 बिलियन की हो जाएगी जबकि 2009 में यह आंकड़ा महज 95 बिलियन का ही था।
इस दौरान प्रिंट मीडिया का 7.4 फीसदी की दर से बढ़कर 2009 के 161.5 बिलियन की तुलना में 2014 तक 230.5 बिलियन होने की संभावना है। वहीं रेडियो एडवरटाइंजिग की ग्रोथ 12.2 फीसदी रहने की संभावना है और यह 2014 तक 16 बिलियन हो जाएगी जबकि 2009 में यह 9 बिलियन ही थी।
अन्य क्षेत्रों पर नजर डालें तो 28.6 फीसदी की रफ्तार के साथ मोबाईल वीएएस मार्केट की ग्रोथ सबसे तेज रहेगी। इस दौरान इंटरनेट एडवरटाइजिंग करीब 20 फीसदी की रफ्तार से बढेगी।
इस मुद्दे पर बोलते हुए टीम्मी एस कंधारी, लीडर-इंटरटेनमेंट एंण्ड मीडिया प्रैक्टिस, प्राइसवाटरहाउसकूपर, ने कहा कि 2009 में मंदी के कई ऐसे कारण जो 2009 में थे वे अब नहीं हैं। अब कंज्यूमर और एडवरटाइजिंग पर खर्च बढने से हमे उम्मीद है आने वाले दिनों में इंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्री का ग्रोथ बेहतरीन रहेगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


