‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग’ अवार्ड में होगी बेहतरीन की पहचान
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
मीडिया इंडस्ट्री में युवा पेशेवरों से लेकर दिग्गजों ने उत्कृष्टता को हमेशा मान्यता दी है। सबसे अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए/ पहचान देने के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग’ अवार्ड 2011 में एक विशेष श्रेणी का अवार्ड ‘ओवरऑल एक्सीलेंस’ रखा गया है। क्या आपने अभी तक अपनी प्रविष्टि को भेजा है?
‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग’ अवार्ड का आयोजन नई दिल्ली में 27 अगस्त, 2011 को होटल ललित में किया जायेगा। इस वर्ष, जूरी के चेयरमैन, ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के एडिटर-इन-चीफ, शेखर गुप्ता हैं।
‘ओवरऑल एक्सीलेंस’ श्रेणी का अवार्ड अंग्रेजी सहित सभी भारतीय भाषाओं के लिए है। इस अवार्ड के पांच सब-कैटेगरी अवार्ड भी हैं जिससे न सिर्फ टॉप लेवल को पुरस्कृत किया जायेगा बल्कि युवा पेशेवरों को भी उनके बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा।
‘यंग प्रोफेशनल ऑफ द इयर – एडिटोरियल अवार्ड’ वैसे पत्रकारों को दिया जायेगा जिनकी उम्र 30 साल से कम हो और जिन्होंने साल भर में ऑन या ऑफ स्क्रीन बेहतरीन कार्य किया हो।
‘यंग प्रोफेशनल ऑफ द इयर – बिजनेस’ श्रेणी में अवार्ड ऐसे उद्यमी और प्रभावशाली युवा बिजनेस एक्जीक्यूटिव (स्त्री/पुरुष) को दिया जायेगा जिनकी उम्र 30 वर्ष से कम हो और जिन्होंने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के द्वारा उद्योग जगत के मानक परंपराओं को, मानदंडों को चुनौती दी हो।
‘न्यूज़ चैनल ऑफ द इयर अवार्ड’ वैसे न्यूज़ चैनल को दिया जायेगा जिन्होंने साल भर बेस्ट न्यूज़ रिपोर्टिंग और प्रोग्रामिंग का प्रसारण किया हो।
‘न्यूज़ टेलीविजन सीईओ ऑफ द इयर’ अवार्ड ऐसे न्यूज़ चैनल या नेटवर्क के प्रोमोटर, मैनेजिंग डायरेक्टर/ सीईओ/ सीओओ को दिया जायेगा जिन्होंने अपने विजन से चैनल या नेटवर्क के बिजनेस के क्षेत्र में बेहतरीन नेतृत्व दिया हो और हितधारकों के विश्वास को भी बढ़ाया हो।
‘न्यूज़ टेलीविजन एडिटर-इन-चीफ ऑफ द इयर’ अवार्ड न्यूज़ चैनल के ऐसे एडिटोरियल प्रमुख को दिया जायेगा जिन्होंने न्यूज़ प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया हो और टेलीविजन न्यूज़ इंडस्ट्री में सुधार लाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। वह व्यक्ति एडिटर-इन-चीफ, न्यूज़ एडिटर, मैनेजिंग एडिटर, न्यूज़ डायरेक्टर, एडिटर या इसी के समान पद पर हो।
अवार्ड के लिए प्रविष्टियां आनी शुरू हो गई हैं। इस वर्ष कुल 35 अवार्ड दिए जायेंगे। पिछले साल की तुलना में भागीदारी का स्तर बढ़ने की संभावना है। इस वर्ष हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा, क्षेत्रीय भाषाओं से भी प्रविष्टयों को आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष, ईनबा में 11 पुरस्कार भारतीय भाषाओं में न्यूज़ प्रसारकों को दिया जायेगा।
ईनबा में इस वर्ष क्षेत्रीय न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग पर ज्यादा जोर दिया जायेगा। ईनबा की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी। ईनबा टेलीविजन न्यूज़ के क्षेत्र में अच्छे कार्यों को मान्यता देता है और भारत में टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग के भविष्य को आकार देने के लिए जिम्मेदार ब्रॉडकास्टर्स और इंडस्ट्री लीडर्स को सम्मानित करता है।
‘एक्सचेंज4मीडिया इंडियन न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स’ (ईनबा) के चौथे संस्करण में इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड दिए जायेंगे।
1. प्रोग्रामिंग
(अंग्रेजी और अन्य सभी भारतीय भाषाओं में प्रविष्टियां आमंत्रित)
101. बेस्ट करंट अफेयर्स प्रोग्राम (सर्वश्रेष्ठ करंट अफेयर्स कार्यक्रम)
102 बेस्ट बिजनेस प्रोग्राम (सर्वश्रेष्ठ व्यापार कार्यक्रम)
102 बेस्ट बिजनेस प्रोग्राम (सर्वश्रेष्ठ व्यापार कार्यक्रम)
103 बेस्ट टॉक शो (सर्वश्रेष्ठ टॉक शो)
104 बेस्ट इन डेप्थ सीरिज
105 बेस्ट इन शो ग्राफिक्स
106 बेस्ट न्यूज़ कवरेज – नेशनल
107 बेस्ट न्यूज़ कवरेज - इंटरनेशनल
(सिर्फ भारतीय न्यूज़ चैनलों के लिए)
2. पर्सनैलिटी
(अंग्रेजी और सभी भारतीय भाषाओं के लिए)
201. बेस्ट एंकर
202 बेस्ट स्पॉट न्यूज़ रिपोर्टिंग
203. बेस्ट कंटीन्यूयिंग कवरेज बाइ ए रिपोर्टर (रिपोर्टर के द्वारा सर्वश्रेष्ठ लगातार कवरेज)
204 बेस्ट वीडियोग्राफर
205 बेस्ट वीडियो एडिटर
206 बेस्ट न्यूज़ प्रोड्यूसर
3. स्पेशल अवार्ड इन इंडियन लैंग्वेज (भारतीय भाषाओं में विशिष्ट पुरस्कार)
(किसी भी भारतीय भाषा में बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम को पुरस्कृत किया जायेगा)
301 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्रामिंग इन असमिया (असमिया में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
302 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्रामिंग इन बंगाली (बंग्ला में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
303 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन गुजराती (गुजराती में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
304 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन हिन्दी (हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
305 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्रामिंग इन कन्नड़ (कन्नड़ में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
306 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन मलयालम (मलयालम में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
307 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन मराठी (मराठी में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
308 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन उड़िया (उड़िया में सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम)
309 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन पंजाबी (पंजाबी में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
310 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन तमिल (तमिल में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
311 बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम इन तेलुगू (तेलुगू में सर्वश्रेष्ठ समाचार कार्यक्रम)
4. मार्केटिंग
(अंग्रेजी और सभी भारतीय भाषाओं के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित)
401 बेस्ट इंटीग्रेशन ऑफ ए ब्रांड इन ए न्यूज़ प्रोग्राम
402 बेस्ट पब्लिक सर्विस कैंपेन फॉर ए ब्रांड बाइ ए न्यूज़ चैनल
403 बेस्ट चैनल मार्केटिंग
404 बेस्ट चैनल या प्रोग्राम प्रोमो
405 बेस्ट वेबसाइट
5. ओवरऑल एक्सेलेंस
(अंग्रेजी सहित सभी भारतीय भाषाओं के लिए)
501 यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर – एडिटोरियल
502 यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर – बिजनेस
503 न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर
504 चैनल हैड ऑफ द ईयर – बिजनेस
505 चैनल हेड ऑफ द ईयर – एडिटोरियल
506. लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
(जूरी के द्वारा नामांकित, इसके लिए प्रविष्टियां आमंत्रित नहीं।)
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


