खुसरो मेल से संपादक सहित आधा दर्जन ने छोड़ा

समाचार4मीडिया.कॉम

खुसरो मेल के लिए बरेली में सिर मुड़ाते ही ओले पड़ने वाली बात हो गई। अखबार अभी कुछ महीनों पहले ही लांच हुआ था कि अब वहां से इस्तीफों का दौर शुरू हो गया। हाल ही में खुसरो मेल के संपादक आईबी रस्तोगी ने इस्तीफा दे दिया है। रस्तोगी ने दावा किया है हमारे साथ तकरीबन आधा दर्जन लोगों ने इस्तीफा दिया है जो स्पेशल रिर्पोटर के पद पर थे। आई बी रस्तोगी खुसरो मेल से पहले भी कई संस्थानो में कार्य कर चुके हैं।
 
उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत पाइनियर लखनऊ के साथ की थी फिर अंग्रेजी अखबार डेली ऐक्शन में काम किया। समाचार एजेंसी ट्रिब्यून चंडीगढ़, पंजाब केसरी जालंधर, भास्कर आदि अखबारों में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर रहे।
 
समाचार4मीडिया से बात करते हुये आईबी रस्तोगी ने बताया कि मैने तीन कारणों के चलते अपना इस्तीफा प्रबंधन को भेज दिया है पहला सैलरी न देना, दूसरा अनप्रोफेशल लोगो का रखना, और तीसरा प्रबन्धन का रवैया । इन्हीं वजहो के चलते मैने यहां कार्य न करने का निर्णय किया है।
 
भविष्य की योजनाओ के बारे में आई बी रस्तोगी ने बताया कि मैं वेब मीडिया में सक्रिय होने की सोच रहा हूं। आई बी रस्तोगी के साथ खुसरो मेल को अलबिदा कहने वालों में अवधेश तिवारी, अंकुर शर्मा, संजय शर्मा, मतलूम अहमद, राजीव यादव, योगेश के नाम शामिल हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

1
Average: 1
Your rating: None

टिप्पणी

खुसरो मेल

खुसरो मेल ऐसा अखबार नही जिसकी जानकारी यहा दी जाये . पहले पता करे कौन है इसका मालिक .बहुत से ऐसे अखबार जो सिर्फ़ पैसे के दम पर मालिको के शौक को निकल्ते है वैसा ही है खुसरो मेल