‘दूरदर्शन’ को मिला फिर 142 करोड़ रुपये का जीवनदान

Doordarshan-logo.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने 2011 से लेकर 2013 के वित्त वर्ष तक की अवधि के लिए ‘दूरदर्शन’ को नए कार्यक्रमों के निर्माण के लिए धन आवंटित करने की व्यवस्था की है। मकसद यह है कि नए, रोचक और ताजगी भरे कार्यक्रमों का प्रसारण कर ‘दूरदर्शन’ अपनी लोकप्रियता बढ़ाए और नए दर्शक जोड़े।
 
सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए 142 करोड़ रुपये के एक बजट को स्वीकृति दी गई है। इसकी मदद से ‘दूरदर्शन’ दिन भर में 14 घंटे ‘नए और फ्रेश’ कार्यक्रमों को दिखा सकेगा।
 
मंत्रालय का अनुमान है कि इस धन की सहायता से 15067 नए धारावाहिक बनाए जा सकेंगे और इन कार्यक्रमों के प्रसारण के दौरान ‘दूरदर्शन’ करीब 40 करोड़ रुपये का राजस्व बटोर पाएगा। वैसे तो ‘दूरदर्शन’ के हर चैनल को इस दौड़ में शामिल किया गया है, लेकिन ‘डीडी न्यूज’, ‘डीडी भारती’ और ‘डीडी इंडिया’ पर नए कार्यक्रमों के लिए खास फोकस किया जा रहा है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None