दूरदर्शन की सुध ले रही है सरकार

Doordarshan-logo.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

खबरिया चैनलों की घटती साख को देखकर सरकार, दूरदर्शन को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी कर रही है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दूरदर्शन और आकाशवाणी को निजी चैनलों और एफएम रेडियो के मुकाबले में खड़ा करने के लिए लोगों से उनकी पसंद-नापसंद जानने की प्रक्रिया शुरू की है।
 
 सूत्रों के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी इस सिलसिले में 13 जुलाई को गुवाहाटी में पूर्वोत्तर क्षेत्र में तैनात दूरदर्शन और आकाशवाणी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। पूरे देश में होने वाली ऐसी बैठकों में जनता से फीडबैक भी लिया जायेगा। ताकि इन दोनों सरकारी समाचार माध्यमों को लोगों के और करीब लाया जाए। अंबिका सोनी इस काम की शुरुआत कश्मीर में दूरदर्शन को अधिक लोकप्रिय बनाने की पहल से कर चुकी है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None