डीएनए ने मनाई पांचवी वर्षगांठ, बदला रंग-रूप

DNA_Logo.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
अंग्रेजी के अखबार डेली न्यूज एंड एनालिसिस (डीएनए) को आने वाली 30 जुलाई को पांच साल पूरे हो जायेंगे। प्रबंधन ने इस मौके पर अखबार के कलेवर को बदलने का निर्णय किया है। डीएनए ने पाठकों की जरुरतों को देखते हुए गत रविवार से ही अखबार के डिजाइन में आकर्षक बदलाव कर दिए हैं। पूरे हफ्ते भर चलने वाले इस वर्षगांठ समारोह के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पांच साल पहले जब डीएनए ने अखबारों के बाजार में कदम रखने की तैयारी की तो इसकी राहें आसान नहीं थी। कई तरह की मुश्किलों का बखूबी सामना करते हुए इसने मुंबई की जनता को उनकी जरुरतों के मुताबिक अखबार पेश किया और इसमें कई बदलाव किए। आज यह देश की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ कई बडे़ शहरों में फैल गया है।

 
अखबार के कलेवर में बदलाव करने वाले जाने-माने अखबार डिजाइनर अरविंद पटेल कहते हैं, 'इसका मकसद है कि डीएनए को पढ़ने में पाठकों को सहूलियत हो और हम भीड़ से अलग दिखें।'
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None