दिनेश गुलाटी बने इंडियन एक्सप्रेस के वाइस प्रेसिडेंट
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने दिनेश गुलाटी को एक्जक्युटिव वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया है। वे मार्केटिंग और सर्कुलेशन प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। दिनेश ने राजीव जेटली की जगह ली है, जिन्होंने कुछ दिनो पहले ही संस्थान छोड़ा था। एक्सप्रेस समूह ने हमसे बात करते हुए इसकी पुष्टि भी की है।
एक्सप्रेस ग्रुप ज्वाइन करने के पहले गुलाटी संयुक्त अरब अमीरात की टेलीकॉम कंपनी “इतिसलात” में काम कर रहे थे। मार्केटिंग, फाइनेंस और सेल्स जैसे कई क्षेत्रों में 19 वर्षों का अनुभव रखने वाले दिनेश गुलाटी रिलायंस कम्युनिकेशन, भारती टेलीवेंचर और कोडक इंडिया के साथ भी काम कर चुके हैं। वे बिजनेस डेवलपमेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में भी महारत रखते हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

