डेन नेटवर्क की तैयारी अब 24 घंटे की म्यूजिक सर्विस की बारी

den_logo.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
डेन नेटवर्क ने अपने डिजिटल केबल सर्विस डिजिटेली के साथ केरल में दस्तक दे दिया है। केबल टेलीविजन नेटर्वक कंपनी की यह सेवा फिलहाल तिरुअनंतपुरम सहित सात जिलों में उपलब्ध होगी। कंपनी बहुत जल्द 24 घंटे की म्यूजिक सर्विस भी लॉन्च करेगी।
 
डेन नेटवर्क लिमिटेड के प्रेसिडेंट एस एन शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी की योजना डिस्ट्रीब्यूशन के माध्यम से अपने डिजिटल नेटवर्क को राज्य के बाकी हिस्से में विस्तार करने की है। डिजिटेली सेवाओं की फेहरिस्त में इनोवेटिव गेम्स भी है साथ ही ब्लॉग.टैली जैसी माइक्रो ब्लॉगिंग  सेवाएं प्रदान करने वाली फिलहाल यह इकलौती कंपनी है। उन्होने बताया कि कंपनी बहुत जल्द 24 घंटे की म्यूजिक सर्विस भी लॉन्च करेगी।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None