दूरदर्शन ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए कसी कमर

समाचार4मीडिया.कॉंम ब्यूरो

कॉमनवेल्थ खेलों को अच्छे से कवर करने के लिए दूरदर्शन ने कमर कस ली है। इसी को ध्यान में रखते हुए दूरदर्शन ने चार नए प्रोड्क्शन हाउस कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तैयार किए हैं। जो कि खेलों के दौरान दूरदर्शन के लिए प्रोग्राम बनायेंगे। दूरदर्शन की यह कोशिश खेलों को बढ़ावा देने के लिए की गई है।
 
पिछले वितीय वर्ष में 1000 करोड़ रुपये कमाने वाले दूरदर्शन ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रसारण के दौरान एड-सेल्स से 300 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। खेलों के दौरान विज्ञापन की जगह के लिए दो लाख सैकंड की जगह निर्धारित की गई है। कॉमनवेल्थ गेम्स के ही मद्देनजर दूरदर्शन ने कुछ नए शो भी शुरू किये हैं। दूरदर्शन कॉमनवेल्थ खेलों की कवरेज के लिए 366 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि दूरदर्शन इंडिया में एक मात्र कॉमलवेल्थ गेम्स का आधिकारिक प्रसारक होगा। खेलों का प्रसारण दूरदर्शन के पांच चैनल डीडी नेशनल, डीडी स्पोर्टस, डीडी भारती, डीडी इंडिया और डीडी उर्दू पर किया जायेगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

2
Average: 2
Your rating: None