हम अमीर भारत और गरीब भारत में जीते हैं- संजय डालमिया

sanjay daalmia.jpg
संजय डालमिया, चेयरमैन, डालमिया ग्रुप
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
फ्रेंचाइज प्लस अवार्ड समारोह में बोलते हुए संजय डालमिया ने उद्यमशिलता के  महत्व पर जोर दिया। उन्होने जर्मनी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां इंडस्ट्री की ओर से जीडीपी में सबसे अधिक योगदान छोटे और मझोले उद्योगों का है। उन्होने कहा कि उद्यमशीलता को बढ़ावा देना राष्ट्र सेवा की तरह है। आज गांवों की बदहाली को लेकर हम सिर्फ चिंता करते है बल्कि हमें कोशिश करनी चाहिए कि गांवों में वो सभी सुविधा उपलब्ध करायें जो शहरों में मिलती हैं। व्यावहारिक तौर पर एक गांव में आप शहर की सारी सुविधाऐं तो उपलब्ध नहीं करा सकते लिहाजा गांवों के समूह में उपलब्ध करा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो गांवों से पलायन रुक जाएगा। उन्होने कहा कि हर गांव में उद्यमी होना चाहिए अगर ऐसा हुआ तो हमारी मिट्टी सोना उगलने लगेगी और भारत फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा। उन्होने कहा कि हम इंडिया और भारत में नहीं जीते हैं बल्कि हम अमीर भारत और गरीब भारत में जीते हैं और मेरा मानना है कि अगर गरीब भारत को आगे नहीं ले जा सकते तो अमीर भारत का कोई मतलब नहीं हैं। उन्होंने उद्यमशिलता को बढ़ावा देने के लिए फ्रेचाइज प्लस की सराहना करते हुए कहा कि इसका आइडिया बहुत यूनिक है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None