दैनिक सच कहूं का विस्तार देश के कई राज्यों में

sach-kahoon.gif

शिशिर शुक्ला

समाचार4मीडिया.कॉम
डेरा सच्चा सौदा की ओर से प्रकाशित अखबार दैनिक सच कहूं जल्द ही अपना विस्तार करेगा। यह दैनिक वर्तमान में सिरसा और नोएडा से प्रकाशित हो रहा है। प्रबंधन इसका विस्तार करके पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश तक करने जा रहा है। अखबार बाबा राम रहीम के प्रवचनों को जनता तक पहुचाने का काम कर रहा है। समाचार4मीडिया से बात करते हुये सच कहूं, नोएडा के संपादक रिषी पाल अरोड़ा ने बताया कि इस दैनिक अखबार के पृष्ठों की संख्या भी हम सितम्बर से बढ़ा देंगे। वर्तमान में सच कहूं में 8 पेज है जो कि बढ़कर 12 कर दिये जाएगा। साथ ही 4 पेज सप्लीमेन्ट भी साथ होगा, लेकिन इसकी कीमत में  कोई परिवर्तन नही किया जायेगा। 
 
रिषी पाल का कहना था कि प्रबंधन अखबार के एडिशन भी बढ़ाने पर विचार कर रहा हैं। उन्होने बताया कि गुरू बाबा राम रहीम बताते है कि धर्म हमारे जीवन का आधार है इसलिये हम पहले पेज पर ही हम इसे जगह देते है। अखबार ने हमेशा प्रशंसा के पात्र लोगों को सच कहूं में जगह दी है ।


 नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

0
No votes yet
Your rating: None