दूरदर्शन गरीबों का चैनल- सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एस. जगतरतचगन ने कहा है कि कई निजी और सैटेलाइट टेलीविजन चैनलों की मौजूदगी के बावजूद भी सरकारी दूरदर्शन अभी भी गरीबों की पहली पसंद है।
सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री जगतरतचगन ने दूरदर्शन की प्रसंशा करते हुए दूरदर्शन की 36 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कहा कि जब खबरों की विश्वसनीयता और सत्यता की बात आती है तो दूरदर्शन का मुकाबला केवल कुछ चैनलों से ही हो सकता है। उन्होंने इसके साथ यह भी कहा की दूरदर्शन अभी भी गरीबों का चैनल है और वह अभी भी वह एकमात्र ऐसा चैनल है जो बौद्धिक मनोरंजन उपलब्ध करा रहा है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

