अब कॉमनवेल्थ गेम्स पर सीएनएन-आईबीएन और आईबीएन7 का खास प्रोग्राम
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
फुटबॉल विश्व कप में भारत की नुमाइंदगी नहीं होने के बावजूद इस खेल के रोमांच को अपने स्पेशल प्रोग्रामिंग के जरिये दर्शको तक पहुंचाने वाला सीएनएन-आईबीएन और आईबीएन7 भला देश में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पीछे कैसे रहता। लिहाजा दिल्ली में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर भी इन दोनों चैनलों ने स्पेशल प्रोग्रामिंग के जरिये दर्शकों तक खेल से जुड़े हर रोमांच को पहुंचाने का फैसला किया है। इस स्पेशल प्रोग्रामिंग के लिए न्यूज चैनलों ने देश के जाने-माने खिलाड़ियों के साथ नामचीन खेल विशेषज्ञों की टीम भी बनाई है।
यह प्रोग्रामिंग सीएनएन आईबीएन और आईबीएन7 पर आधे घंटे के लिए खेल की बाकी खबरों के साथ दिखाई जायेंगे। इस प्रोग्राम में इंडिया की परफोर्मेंस, टॉप स्पोर्टस मोमेंट्स ऑफ द डे, स्टार परफोर्मेंस ऑफ द डे और खिलाड़ियों के इंटरव्यू को सम्मिलित किया गया है। यह प्रोग्राम लगातार 12 दिनों तक राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सुबह 7:30 और 10:30 और इसी तरह शाम को भी 7:30 और 10:30 प्रसारित किया जायेगा।
इस प्रोग्राम में खेल जगत के ज्ञाता और खेल की दुनिया से जुड़ी जानी-मानी हस्तिया हस्तियां जैसे वरिष्ठ खेल पत्रकार नुरीज प्रितम, इंडिया की शुटिंग क्वीन अंजली भगवत, नोवी कपाड़िया, जगबीर सिंह, गौरव नेटकर, विमल कुमार रीथ अब्राहम और हंसा भोग्ले हिस्सा लेगे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


