सीएनबीसी आवाज ने बिजनेस हिंदी न्यूज को मुख्य धारा दी: संजय पुगलिया

Sanjay-Pugalia2.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सीएनबीसी आवाज चैनल के संपादक संजय पुगलिया और एनडीटीवी इंडिया की निधी कुलपत्ती को न्यूज होस्ट ऑफ द ईयर 2010 (हिंदी) अवार्ड दिया गया। संजय पुगलिया को ‘आवाज यूनियन बजट’ प्रोग्राम के लिए के लिए अवार्ड दिया गया है। उन्होंने खिताब लेते हुए कहा कि सीएनबीसी आवाज ने बिजनेस हिंदी न्यूज को एक मुख्य धारा में शामिल किया है। सीएनबीसी आवाज अपनी पहुंच बहुत अच्छी रखता है और दर्शकों को आकर्षित करता है और इसके लिए मैं मेरे संस्थान का धन्यवाद करना चाहता हूं। साथ ही उनका कहना था कि मैं इस मीडिया इंडस्ट्री में तीन लोगों एस पी सिंह, टीएन नीनन और विनोद मेहता के साथ काम करना चाहता था । आज मुझे मौका मिला है कि मुझे इस अवार्ड के लिए जिस ज्यूरी टीम ने सलेक्ट किया है उसके चेयरमैन विनोद मेहता हैं और यह मेरे लिए एक अच्छा अवसर है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None