फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर सीएनएन-आईबीएन और आईबीएन-7 ने कसी कमर

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

सीएनएन आईबीएन और आईबीएन-7 ने अगले महीने से अफ्रीका में होने जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड के लिए कमर कस ली है। इस वर्ल्ड कप को लेकर दोनों चैनलों ने कई कार्यक्रम लांच किए हैं। जहां सीएनएन आईबीएन 31 मई से ‘द ब्यूटीफुल गेम’ नाम से एक कार्यक्रम लेकर आ रहा है तो वहीं आईबीएन-7 ‘गोल’ लेकर आ रहा है। दोनों ही कार्यक्रमों में जाने माने फुटबॉल के जानकार और खेल पत्रकार नोवी कपाड़िया वर्ल्ड कप में भाग ले रही टीमों के बारे में चर्चा करेंगे। साथ ही फुटबॉल स्टार भाईचुंग भुटिया और फुटबॉल प्रेमी बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम भी इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
 
इस बारे में आईबीएन18 नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ राजदीप सरदेसाई ने कहा कि भारत में   बहुत बड़ी संख्या में लोग फुटबॉल को पसंद करते हैं और हमारा प्रयास इन कार्यक्रमों के द्रारा उन्हें खेल के हर पहलू की बेहतर जानकारी देने का है।
 
आईबीएन-7 के मैनेजिंग एडिटर आशुतोष ने कहा कि फुटबॉल वर्ल्ड कप में भाग ले रहीं टीम और उनके खिलाड़ियो, उनके प्रतिद्धंदियों और खेल के स्थान आदि के बारे में फुटबॉल प्रेमी जो कि जानना चाहते है उस तरह की सभी जानकारी हमारे इन प्री-इवेंट प्रोग्रामिंग में होगी।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
 

 

 

0
No votes yet
Your rating: None