सीएनएन आईबीएन का सिटीजन अगेंस्ट करप्शन कैम्पेन
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
जैसा कि आप सभी को मालूम है ‘सीएनएन आईबीएन’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘सिटीजन जर्नलिस्ट’ ने सौ एपिसोड पूरे कर लिए हैं। समूह की योजना, अब ‘सिटीजन जर्नलिस्ट’ के डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करना है। इसके अलावा, इस प्रोग्राम के माध्यम से चैनल अपने कैंपेन भ्रष्टाचार के खिलाफ नागरिक (सिटीजन अगेंस्ट करप्शन) को चालू रखेगा।
‘सीएनएन आईबीएन’ के सीनियर एडिटर, अनुभा भोसले ने ‘सिटीजन जर्नलिस्ट’ की अवधारणा पर बात करते हुए कहा, “सिटीजन जर्नलिस्ट का सौ एपिसोड एक छोटी सी यात्रा है, हमें इस छोटी सी यात्रा के दौरान इस कंसेप्ट की असली ताकत का एहसास हुआ है।”
इस बीच, ‘सिटीजन जर्नलिस्ट’ ने इस छोटी सी यात्रा के दौरान कुछ उपलब्धियां हासिल की है। भोसले ने कहा, “उपलब्धियां छोटी जरूर है, लेकिन एक चीज है जिस पर हमें बेहद गर्व है, इन दिनों वास्तव में चैनल का प्रभाव देखा जा सकता है।” उन्होंने आगे विस्तार से कहा कि स्वतंत्रता सेनानी गायत्री देवी जो पेंशन के लिए संघर्ष कर रही थी इस शो पर रिपोर्ट दिखाने के बाद अगर उन्हें पेंशन दी जा रही है और स्वास्थ्य की देख-भाल की जा रही है तो यह चैनल का प्रभाव है। एक पिता जिसका पुत्र ओवरलोडेड ट्रक के कारण उससे बिछड़ गया से कैंपेन की शुरुआत हुई और सरकार ने लापरवाह ड्राइवरों के खिलाफ इसे नोटिस के रूप में लिया और इस प्रक्रिया में कानूनी प्रक्रिया में बदलाव किया गया, हम सब इसके प्रभाव को देख सकते हैं। ‘सिटीजन जर्नलिस्ट’ शो के द्वारा निश्चित रूप से सशक्तिकरण की भावना बढ़ी है और हमारे ‘सिटीजन जर्नलिस्ट’ महसूस करते हैं कि, अगर वो किसी मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करना चाहते हैं तो उनकी आवाज गुम नहीं होगी।
भोसले का विश्वास है कि ‘सिटीजन जर्नलिस्ट’ कंसेप्ट ने दर्शकों के साथ सीधे तौर पर जुड़ने में मदद की है। सब कुछ के बाद, यह शो सही में समावेशी की तरह है और किसी भी चैनल पर इस तरह का प्रोग्राम नहीं देखा गया।
भोसले ने कहा, “टीम और चैनल ने इस शो को यूजर जेनरेटेड कंटेंट के रूप में कभी नहीं देखा, हम लोगों ने इसे यूजर जेनरेटेड इशूज के रूप में देखा जिसे मुख्य धारा की मीडिया में जगह नहीं मिल पाती है। इससे हमें दर्शकों के साथ सीधा संबंध बनाने में मदद मिलती है। जिनका विश्वास है कि वे खबर बना सकते हैं और वे किसी भी परिवर्तन में जो वे चाहते हैं शेयरधारक की तरह हैं।”
‘सीएनएन आईबीएन’, ‘सिटीजन जर्नलिस्ट’ प्रोग्राम के माध्यम से ‘सिटीजन अगेंस्ट करप्शन’ कैंपेन चला रहा है। भोसले ने इस पर विस्तार से कहा, “हमें आशा है कि यह कैंपेन इस वर्ष के अंत तक चलेगा। प्रोग्राम स्टाइल और कुछ इनोवेशन हैं जिस हम प्रयोग करेंगे। हम अपनी ऑनलाइन उपस्थिति को फिर से ठीक करेंगे। हमारा वेबसाइट लगभग सोशल मीडिया नेटवर्क की तरह का होगा जहां ‘सिटीजन जर्नलिस्ट’ एक–दूसरे से बात कर सकेंगे, एक-दूसरे की मदद कर सकेंगे और कैसे किसी मुद्दे को उन्होंने सुलझाया इस पर सुझाव दे सकेंगे और इसके अलावा आम जन-जीवन को प्रभावित करने वाले कारणों पर बात कर सकेंगे। आने वाले महीनों में, ऑनलाइन टीवी के क्षेत्र में काफी कुछ देखने को मिलेगा।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


