दैनिक चेतना मंच का लखनऊ एडिशन लॉन्च

chetna-manch.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
दैनिक चेतना मंच ने लखनऊ से टैबलॉयड साइज के मिड डे एडिशन की शुरूआत की है। लखनऊ से छपने वाला यह अखबार कलरफुल होगा और इसका मूल्य दो रूपये निर्धारित किया गया है।  नोएडा से पिछले बारह सालों से निकलने वाला यह मिडे डे अखबार अब अपना अपना रुख ईस्ट यूपी की ओर कर रहा है। अखबार के संपादक आरपी रघुवंशी हैं। वे लंबे समय तक विभिन्न अखबारों से जुड़े रहे हैं। 
 
दैनिक चेतना मंच लखनऊ के स्थानीय  संपादक राजेश श्रीनेत ने समाचार4मीडिया से बात करते हुये बताया  कि चेतना मंच लखनऊ से छपकर लखनऊ सहित आसपास के जिलों में भी बंट रहा हैं। अखबार में कुल पेजों की संख्या बारह से बीस के बीच होगी। राजेश का कहना था कि ये पेज विज्ञापन के लिहाज से घट-बढ़ भी सकते हैं। चेतना मंच के अगले पढ़ाव के विषय में राजेश का कहना था कि प्रबंधन कानपुर और बरेली क्रमश: लॉन्च करने पर विचार कर रहा हैं। लेकिन पहले कानपुर में होगा या बरेली में यह अभी कहना मुश्किल हैं। चेतना मंच इस समय नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली एडिशन निकाल रहा है। चेतना मंच का जो एडिशन लखनऊ में शुरू किया गया है वह जल्द ही लोगों की आवाज बनेगा। 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं। 
0
No votes yet
Your rating: None