चैनलों की बढ़ती संख्या, तीन महीने में 18 चैनल बाजार में
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
भारत में टीवी चैनलों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। कुछ दिनों के अंतर पर ही एक नया चैनल लॉन्च हो जाता है। इसी क्रम में ट्राई (टेलिकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में चैनलों की संख्या पिछले तीन महीने के भीतर 485 से बढ़कर 503 पहुंच गई है।
साथ ही ट्राई ने बताया की इस साल की पहली तिमाही के आखिरी में 18 चैनल सूचना और प्रसारण मंत्रालय में रजिस्टर कराए गये थे। अभी 24 प्रसारकों द्वारा 147 पे टीवी चैनल चलाए जा रहे हैं।
रिपोर्ट में बताया गया कि इस अवधि के दौरान एफएम रेडियो स्टेशनों की संख्या में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई जिनकी संख्या मार्च के अंत में 248 थी। सीएएस एरिया दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और चेन्नई में सेट टॉप बॉक्स की संख्या भी दिसम्बर 2009 में सात लाख पैंतालीस हजार नौ सौ तिरेपन थी जो बढ़कर मार्च 2010 के अंत में सात लाख बासठ हजार दो सौ अड़तीस हो गई।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


