‘जागरण’ गोरखपुर में कई तबादले, ‘मैजिक टीवी’ से दो का इस्तीफा

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

‘दैनिक जागरण’ गोरखपुर में इन दिनों तबादलों का जोर हैं। पिछले दिनों ही, कई तबादले हुए थे इसके बाद फिर तीन तबादले कर दिये गये। वहीं, ‘मैजिक टीवी’ से दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है इनमें पंकज और बिट्टू का नाम शामिल है ये दोनों काफी दिनों से संस्थान के साथ जुड़े हुये थे।
 
‘मैजिक टीवी’ में बिट्टू, सीनियर मेकअप आर्टिस्ट और पंकज यादव चीफ कैमरामैन के पद पर काम कर रहे थे। इस बार, ‘जागरण’ गोरखपुर के सिटी चीफ, संजय मिश्रा का तबादला गोरखपुर से कानपुर कर दिया गया है। वहीं रिपोर्टर, अशोक चौधरी को गोरखपुर से इलाहाबाद भेज दिया गया है और विजय उपाध्याय को बरेली कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None