जनसंदेश, नवभारत और सहारा सहित कई संस्थानों में फेरबदल

समाचार4मीडिया.कॉम

जनसंदेश से प्रोडेक्शन एग्जीक्जयूटिव अंकित माहेश्वरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है वे पिछले एक साल से असाइमेन्ट डेस्क पर काम कर रहे थे। अब उन्होने अपनी नई पारी की शुरूआत यूपी न्यूज के साथ की है। वहां भी वे इसी पद कार्य करेगे।  मुंबई के हिन्दी दैनिक नवभारत के मुंबई संस्करण के डायरेक्टर ऑपरेशन के पद पर डीबी शर्मा को प्रोन्नत किया गया है वे नवभारत के मुंबई संस्करण में 1998 कार्यरत थे। डायरेकर बनने से पहले वे अखबार के प्रेसीडेंट थे। डीबी शर्मा के ही नेतृत्व में नवभारत मुंबई से आगे बढ़कर पुणे और नासिक संस्करण तक पहुंचा।
 
जयपुर के दैनिक नवज्योति अखबार में इन दिनों हल चल तेज हो गयी है यहां कार्यरत रिर्पोटर शिव प्रकाश ने भी अपना इस्तीफा प्रंबधन को भेज दिया है वे अब तक क्राइम कवर कर रहे थे। पिछले एक माह में यहां से कई और भी इस्तीफे हो चुके हैं। वही हिंदुस्तान टाइम्स, दिल्ली के सिटी टीम के रिर्पोटर अभिषेक दस्तीदार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, वे पिछले काफी समय से संस्थान के साथ जुडे हुये थे । अब अभिषेक अपनी नई पारी इंडियन एक्सप्रेस के पॉलिटिकल ब्यूरो के साथ करने जा रहे हैं।
 
राष्ट्रीय सहारा राजस्थान से कई कर्मचारियो को राज्य से बाहर भेजा जा रहा है। इसमें जयपुर के सीनियर रिपोर्टर पद पर तैनात भंवर पुष्पेन्द्र का तबादला ग्वालियर, सीनियर कैमरामैन नरेश सिंह चंदेल का इलाहाबाद , रिपोर्टर सत्येन्द्र शुक्ला को चंडीगढ़ भेजा जा रहा है।  
 
 देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

0
No votes yet
Your rating: None