हमारा महानगर, साधना और भास्कर में फेरबदल

महाराष्‍ट्र से प्रकाशित हिंदी दैनिक हमारा महानगर के पुणे तथा नासिक पेज इंचार्ज अरुण लाल ने इस्‍तीफा दे दिया है. हालांकि हमारा महानगर के बाद किस संस्‍थान से जुड़ने जा रहे हैं यह अभी निश्चित नहीं हो पाया है। उधर साधना में अनूप कुमार को प्रमोट करके एंकर बना दिया गया है. अभी तक वे डेस्‍क पर काम संभाल रहे थे.

अरुण पिछले चार सालों से हमारा महानगर से जुड़े हुए थे. अरुण ने अपने करियर की शुरुआत सामना से की थी. सामना के बाद वे हमारा महानगर से जुड़े। ईटीवी, रांची से करियर की शुरुआत करने वाले अनूप हमार टीवी को भी रांची में अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद वे साधना न्‍यूज, नोएडा से जुड़ गए थे.

दैनिक भास्‍कर, हिसार से मनोज पाण्‍डेय ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. वे अपनी नई पारी आज समाज, अंबाला के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्‍हें यहां भी सब एडिटर की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है.

0
No votes yet
Your rating: None