ईटीवी यूपी और राजस्थान से अमित, अजहर और रवीन्द्र का इस्तीफा

Etv_logo.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

ईटीवी हैदराबाद से खबर है कि ईटीवी यूपी तथा राजस्थान से एक-एक एंकर ने इस्तीफा दे दिया है तथा एक अन्य डेस्क पर काम कर रहे रवीन्द्र ने भी अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौप दिया है। पिछले एक महीने से अजहर और रवीन्द्र नोटिस पर चल रहे हैं। अजहर ने काफी दिनो तक एंकरिग भी की है। ये सभी पिछले तीन साल से ईटीवी का हिस्सा थे।
 
अमित रावत ने ईटीवी से इस्तीफा देकर जल्द लॉन्च होने वाले न्यूज एक्सप्रेस के साथ अपनी नई पारी की शुरूआत की है। लेकिन अन्य दो लोग अजहर और रवीन्द्र के बारे में अभी पता नही चल पाया हैं।
 
समाचार4मीडिया से बात करते हुये ईटीवी हैदराबाद सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि ईटीवी यूपी और राजस्थान से कई और लोगो के जाने की संभावना हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

1
Average: 1
Your rating: None