‘इंडिया टुडे’ के पब्लिशिंग डायरेक्टर मैल्कम मिस्त्री का इस्तीफा, मनोज शर्मा बने बिजनेस हेड
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘इंडिया टुडे’ में सीनियर मैनेजमेंट लेवल पर कुछ परिवर्तन किए गए हैं। ‘इंडिया टुडे’ समूह में 11 वर्षों के लंबे कार्यकाल के बाद से मैल्कम मिस्त्री, पब्लिशिंग डायरेक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिस्त्री जल्द ही एक नया वेंचर शुरू करने वाले हैं। फिलहाल मार्च के आखिर तक वे संस्थान के साथ बनें रहेंगे। एक और बदलाव के तहत मनोज शर्मा को अब ग्रुप बिजनेस हेड बनाया गया है।
बदलाव के इसी क्रम में एक और बड़ा बदलाव करते हुए। इस समय ‘इंडिया टुडे इंटाइटी के तहत ‘इंडिया टुडे’ का प्रकाशन , विभिन्न भाषाओं में किया जाता है। इसके अलावा, ‘बिजनेस पब्लिकेशन’ और ‘रीडर्स डाइजेस्ट’ का भी प्रकाशन किया जाता है। अब इस पोर्टफोलियो में ‘मेल टुडे’ को भी शामिल किया जा रहा है। मनोज शर्मा अब इस संयुक्तो फोलियो का बिजनेस देखेंगे।
वरुण कोहली, ‘मेल टुडे’ के एड सेल्स देखेंगे। वे, ‘मेल टुडे’ के एसोसिएट पब्लिशर के तौर पर कार्य करेंगे और मनोज शर्मा को रिपोर्ट करेंगे। और मनोज शर्मा, 'इंडिया टुडे’ समूह के सीईओ, आशीष बग्गा को रिपोर्ट करते रहेंगे।
इन बदलावों के बारे में बात करते हुए आशीष बग्गा ने कहा, “समूह में यह बदलाव,‘आईटीएमई’ की संरचना को देखते हुए किया गया है। हमने महसूस किया है कि 70 प्रतिशत से अधिक एजेंसीज और विज्ञापनदाता, ‘इंडिया टुडे मेगा ब्रांड’, ‘बिजनेस प्रकाशन’ और‘रीडर्स डाइजेस्ट’ के एक समान हैं। इसे देखते हुए हमने इन तीनों को एक जगह कर दिया। इसकी सफलता को देखते हुए, हम ‘मेल टुडे’ को भी इसके तहत ला रहे हैं।”
इसके अलावा, समूह में एक और परिवर्तन जल्द ही किया जाएगा। इसके तहत, ‘आईटीएमई’ के पब्लिशिंग हेडक्वार्टर को मुंबई से दिल्ली लाया जाएगा।
मनोज शर्मा, ‘इंडिया टुडे’ समूह में पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत हैं, उन्हें 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। शर्मा को प्रिंट और टेलीविजन माध्यम में सेल्स का अच्छा अनुभव है। वे ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘नेटवर्क18’ और ‘इंडिया टीवी’ में भी कार्य कर चुके हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


